लाइव टीवी

CBSE Class 12 Chemistry Sample Paper 2021-22: सीबीएसई 12वीं टर्म-1 परीक्षा का केमेस्ट्री सैंपल पेपर, अच्छे अंकों के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Updated Dec 13, 2021 | 20:31 IST

CBSE Class 12 Chemistry Term 1 Sample Paper 2021-22 with Solutions in Hindi: सीबीएसई की12वीं कक्षा की केमेस्ट्री टर्म-1 परीक्षा 14 दिसंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है। कक्षा 12वीं केमेस्ट्री के लिए देखें सैंपल पेपर और उसके जवाब।

Loading ...
सीबीएसई 12वीं टर्म-1 परीक्षा का केमेस्ट्री सैंपल पेपर (i-stock)
मुख्य बातें
  • सीबीएसई कक्षा 12वीं केमेस्ट्री टर्म-1 परीक्षा मंगलवार 14 दिसंबर, 2021 के लिए निर्धारित है।
  • एग्जाम में मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे।
  • कक्षा 12वीं केमेस्ट्री के लिए सीबीएसई सैंपल पेपर 2021-22 और उसके आंसर आप चेक कर सकते हैं।

CBSE Class 12 Chemistry Term 1 Sample Paper 2021-22: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 12वीं केमेस्ट्री टर्म-1 परीक्षा मंगलवार 14 दिसंबर, 2021 के लिए निर्धारित है। एग्जाम में मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन (एमसीक्यू ) पूछे जाएंगे। परीक्षा से पहले कक्षा 12वीं केमेस्ट्री के लिए सीबीएसई सैंपल पेपर 2021-22 और उसके आंसर आप चेक कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ टिप्स यहां आपके लिए लेकर आए हैं। इन्हें फॉलो कर आप परीक्षा में अच्छे मार्क्स स्कोर कर सकते हैं।

केमेस्ट्री का पेपर कुल 35 मार्क्स का होगा। छात्रों को डेढ़ घंटे मिलेंगे। पेपर में कुल तीन सेक्शन होंगे। पहले सेक्शन में 25 सवाल होंगे। इनमें से कोई 20 सवाल के जवाब देने होंगे। वहीं, सेक्शन बी में 24 सवाल होंगे। इनमें से 20 सवाल अटेंप्ट करने होंगे। तीसरे सेक्शन में केवल छह सवाल होंगे, जिसमें किसी पांच सवाल के जवाब देने होंगे। हर सवाल के मार्क्स बराबर होंगे। कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।  

सैंपल पेपर चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

इन टिप्स का रखें खास ख्याल

  • एग्जाम से पहले कुछ टिप्स का खास ख्याल रखें। ये आपकी आखिरी मिनट की तैयारी में भी खास मदद करेगी।
  •  पेपर को अच्छी तरह से पढ़ लें। जिस प्रश्न में आप पूरी तरह से कॉन्फीडेंट हैं उसे सबसे पहले करें। 
  • सेक्शन A को सबसे पहले करें। NCERT की किताबों को अच्छी और पूरी तरह से पढ़ लें 
  •  सेक्शन B के लिए प्रैक्टिकल प्रैक्टिस करें। इक्वेशन से संबंधित सवालों की अच्छी तरह से तैयारी कर लें।
  • सेक्शन B सभी सेक्शन में सबसे मुश्किल है। ऐसे में प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • सेक्शन C पढ़ने के बाद ही अटेंप्ट करें। शुरुआती 20 मिनट में सेक्शन C की केस स्टडी को पढ़ लें।

सैंपल पेपर के जवाब चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

हर सेक्शन की ऐसे करें तैयारी
सेक्शन ए के लिए एनसीआरटी को पढ़ लें। ये सबसे आसान होगा क्योंकि इसमें किताब के कॉन्सेप्ट आधारित सवाल पूछे जाएंगे। ए के मुकाबले बी सेक्शन थोड़ा मुश्किल होगा। 24 से 20 सवाल का जवाब देना होगा। इसमें केमिकल इक्वेशन से जुड़े सवाल होंगे।

आखिरी सेक्शन यानी सी सेक्शन में पांच प्रश्न होंगे। इसमें केस स्टडी और ‘मैच द फॉलोइंग’ के सवाल होंगे। इक्वेशन और कॉन्सेप्ट पर आधारित प्रश्न भी पूछे जाएंगे। केस स्टडी के तीन सवाल होंगे।