लाइव टीवी

CBSE 12th Exam: सीबीएसई कक्षा 12 केमेस्ट्री सिलेबस और पेपर पैटर्न, कैसा होगा रसायन विज्ञान का पेपर?

Updated May 06, 2022 | 22:10 IST

CBSE Class 12th Chemistry Exam Pattern: सीबीएसई कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान परीक्षा 2022 को 7 मई के दिन आयोजित करेगा। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं वह पाठ्यक्रम और पेपर पैटर्न को चेक कर सकते हैं।

Loading ...
सीबीएसई केमेस्ट्री पेपर 2022
मुख्य बातें
  • सीबीएसई 7 मई को आयोजित करने जा रहा केमेस्ट्री की परीक्षा।
  • परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगा कक्षा 12वीं पेपर।
  • आधिकारिक साइट cbseacademic.nic.in पर चेक करें सिलेबस।

CBSE Board Chemistry Exam 2022: सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 7 मई, 2022 को सीबीएसई कक्षा 12वीं केमेस्ट्री यानी रसायन विज्ञान परीक्षा 2022 आयोजित करेगा। परीक्षा देश भर में कई अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने का 15 मिनट समय मिलेगा।

सीबीएसई कक्षा 12 रसायन विज्ञान परीक्षा 2022 सिलेबस: कैसे डाउनलोड करें

परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल स्टेप्स की मदद से सिलेबस डाउनलोड करें।

Also Read: Bihar Police SI Mains Result 2022: घोषित हुए बिहार पुलिस एसआई मैन्स परीक्षा के रिजल्ट, यहां करें चेक

  1. सीबीएसई एकेडमिक की आधिकारिक साइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध सिलेबस लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को संशोधित शैक्षणिक ऐच्छिक लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. एक ड्रॉप डाउन बॉक्स खुलेगा जहां केमिस्ट्री लिंक उपलब्ध होगा।
  5. उस पर क्लिक करें और सिलेबस पीडीएफ खुल जाएगा।
  6. पाठ्यक्रम यानी सिलेबस को चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  7. आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

Also Read: SSC CHSL Tier 1 Exam 2022: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 को लेकर आया बड़ा अपडेट, चेक करें आवेदन की स्थिति

सीबीएसई कक्षा 12वीं केमेस्ट्री परीक्षा 2022: पेपर पैटर्न

रसायन विज्ञान प्रश्न पत्र में आंतरिक यानी इंटरनल विकल्प के साथ 12 सवाल होंगे। प्रश्नों को तीन सेक्शन में बांटा जाएगा-खंड ए, बी और सी। खंड ए में प्रश्न 1 से 3 शामिल होंगे जो कि बहुत ही लघु उत्तर प्रकार के प्रश्न होंगे, प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

इसके अलावा सेक्शन बी में प्रश्न 4 से 11 शामिल होंगे जो लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे हर एक में 3 अंक होंगे और सेक्शन सी में 5 अंकों के प्रश्न 12 शामिल होंगे। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।