लाइव टीवी

CTET Admit Card 2021: 16 दिसंबर से सीटीईटी की परीक्षा, CTET एडमिट कार्ड को लेकर आई जानकारी

Updated Dec 06, 2021 | 09:29 IST

CBSE CTET Admit Card 2021 Date: CBSE केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के एडमिट कार्ड जल्‍द जारी करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीटीईटी एडमिट कार्ड दिसंबर के पहले हफ्ते में जारी होगा।

Loading ...
CBSE CTET Admit Card 2021
मुख्य बातें
  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने जा रहा है।
  • संभवत: दिसंबर के पहले हफ्ते में एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे
  • उम्मीदवार ctet.nic.in से नीचे दिए गए स्टेप्स से पा सकेंगे प्रवेश पत्र

CBSE CTET Admit Card 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। सीबीएसई द्वारा जारी सीटीईटी इनफॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार, सीटीईटी ए़डमिट कार्ड दिसंबर 2021 के पहले सप्ताह में जारी किये जाएंगे। सीबीएसई सीटीईटी के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध होंगे।

CTET Admit Card 2021: Check direct link to download hall tickets

दो पालियों में होनी है परीक्षा

BSE CTET 2021 परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी 2022 तक दो पालियों में होनी है। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीबीएसई 20 भाषाओं में सीटीईटी आयोजित करेगा।

परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) प्रारूप में होगी, कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी और प्रत्येक प्रश्न में एक अंक होगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी में द्विभाषी होगा।

2 पेपर का आयोजन होगा

CTET 2021 परीक्षा के अंतर्गत 2 पेपर का आयोजन किया जाता है। पेपर I का आयोजन उनके लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाने के इच्छुक हैं जबकि कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों को CTET पेपर II में भाग लेना व उत्तीर्ण करना होता है।

सीबीएसई सीटीईटी इनफॉर्मेशन बुलेटिन 2021 के अनुसार सीटीईटी 2021 का रिजल्ट 15 फरवरी 2022 को जारी किया जाएगा। परीक्षा पास करने वाले युवाओं का सीटीईटी सर्टिफिकेट (CTET certificate) ताउम्र वैलिड रहेगा।

ऐसे करें सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड CBSE CTET 2021 Admit Card download

  1. सबसे पहले उम्मीदवार ctet official website ctet.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है CTET December Admit Card 2021 (अभी जारी नहीं हुआ है)
  3. नया पेज खुलेगा
  4. लॉग इन करने के लिए अपना आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा
  6. इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सीटीईटी एडमिट कार्ड जल्द से जल्द पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के अलावा timesnowhindi.com/education पर विजिट कर सकते हैं।