लाइव टीवी

CTET Notification 2022: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द, ctet.nic.in पर रखें नजर

Updated Sep 22, 2022 | 15:16 IST

CBSE CTET Notification 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटीईटी का नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा।

Loading ...
सीटीईटी का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा।
मुख्य बातें
  • केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द
  • ctet.nic.in पर कर सकेंगे अप्लाई
  • साल में दो बार होती है परीक्षा

CTET Notification 2022, CTET December Notification 2022, ctet.nic.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक सीटीईटी नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म हो जाएगा।  जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीटीईटी का नोटिफिकेशन 25 या 26 सितंबर को जारी होगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी  तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नोटिफिकेशन जारी होते ही ऑनलाइन एप्लीकेशन का लिंक यहां उपलब्ध करवा दिया जाएगा। सीटीईटी दिसंबर 2022 एप्लीकेशन के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को एक पेपर के लिए 1000 रुपए और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपए शुल्क जमा करना होगा। 

सीटीईटी परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। बता दें कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल दो पेपर होते हैं। पेपर I कक्षा 1 से कक्षा 5 तक और पेपर II कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। जो अभ्यर्थी कक्षा 1 से लेकर 8 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें दोनों पेपर के लिए उपस्थित होना होता है। इसके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स में अप्लाई कर सकेंगे। 

जारी होने वाली है सीजी टीईटी उत्तर कुंजी, देखें लेटेस्ट अपडेट

How to apply for CBSE CTET 2022

  •  सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर दिख रहे सीटीईटी दिसंबर के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां सभी आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • फिर निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आवेदन पत्र डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। 

SBI PO Notification 2022: एसबीआई पीओ के 1673 पदों पर निकली भर्ती, sbi.co.in पर आज से करें आवेदन, यहां जानें सारी डिटेल्स

सीबीएसई बोर्ड द्वारा यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इससे पहले यह परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी और इस परीक्षा का परिणाम 9 मार्च को घोषित किया गया था। जिसके अनुसार सीटीईटी पेपर I में 4,45,467 अभ्यर्थी और पेपर II में 2,20,069 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी।