लाइव टीवी

CBSE Result 2022 Revaluation: आज समाप्त हो जाएगी मार्क्स वेरिफिकेशन करने की आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई

Updated Jul 28, 2022 | 13:59 IST

CBSE Result 2022 Revaluation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE अब अंक वेरिफिकेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद होने वाली है। वह छात्र जो अपने अंको से खुश नहीं है या अपना पेपर दोबारा चेक करवाना चाहते हैं, उन्हें जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करने की सलाह दी जाती है।...

Loading ...
CBSE अंक वेरिफिकेशन प्रक्रिया आज होगी समाप्त
मुख्य बातें
  • CBSE परिणाम 2022 के लिए अंक वेरिफिकेशन प्रक्रिया जल्द होगी समाप्त।
  • सीबीएसई ने हाल ही में कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम घोषित किए हैं।
  • छात्रों को अंक वेरिफिकेशन के लिए 500 रुपये प्रति सब्जेक्ट फीस जमा करनी होगी।

CBSE Result 2022 Revaluation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम 2022 हाल ही में जारी कर दिए गए हैं। फिलहाल दोनों कक्षाओं के लिए दोबारा मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है। छात्र कृपया ध्यान दें कि सीबीएसई परिणाम 2022 के लिए अंक वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करने की विंडो जल्द ही बंद होने वाली है। अंक वेरिफिकेशन की आवेदन प्रक्रिया आज 28 जुलाई 2022 को समाप्त होने जा रही है। 

वह छात्र जो अपने मार्क्स को दोबारा चेक करवाना चाहते है उन्हें जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर आवेदन करने की सलाह दी जाती है 

क्या आज ही खत्म हो जाएगी पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया?

छात्र कृपया ध्यान दें कि इसका मतलब यह नहीं है कि सीबीएसई परिणाम 2022 पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। जैसा कि पहले बताया गया है, पुनर्मूल्यांकन तीन-भाग की प्रक्रिया होगी, जो अगस्त महीने तक जारी रहेगी। हालांकि, सीबीएसई 10वीं 12वीं के नतीजों के अंकों के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करने वाला पहला भाग आज समाप्त हो रहा है। 

आज इस समय तक कर सकते हैं अप्लाई

अंकों के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन जमा करने के लिए विंडो आज रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी। कृपया ध्यान दें कि जो लोग इसके लिए आवेदन नहीं करेंगे, वह अपनी आंसर शीट की फोटोकॉपी नहीं प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही वह अपने अंको को भी दोबारा चेक नहीं करा सकेंगे। इसलिए, उम्मीदवारों को विंडो बंद होने से पहले ही अपना आवेदन जमा कर देना चाहिए।

Read More- जानें आज किस समय जारी होगी रीट आंसर की, देखें अपडेट

How to apply fo CBSE Result 2022 Revaluation

  • सबसे पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, 'Circular regarding Verification, Photocopy, Revaluation 2022 Term-II | Class X | Class XII | Apply Online' लिंक पर क्लिक करें। 
  • एक नया पेज खुलेगा जहां आप अपनी कक्षा चुन सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • आवश्यक विवरण दें और शुल्क का भुगतान करें, अंकों के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन सबमिट हो जाएगा। 

Read More-  कितना कठिन था जेईई मेन सेशन 2 की दूसरी शिफ्ट का पेपर? जानिए क्या बोले छात्र

छात्रों को याद दिलाया जाता है कि सीबीएसई परिणाम 2022 के लिए अंकों के वेरिफिकेशन के लिए अगर कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्र अप्लाई करना चाहते हैं तो उन्हें 500 प्रति सब्जेक्ट फीस जमा करनी होगी।