लाइव टीवी

CEED Final Answer Keys 2022: जारी हो गई सीईईडी फाइनल आंसर की, रिजल्ट आएगा इस दिन

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Feb 01, 2022 | 07:27 IST

CEED Final Answer Keys 2022: सीईईडी फाइनल आंसर की 2022 बीते दिन यानी 31 जनवरी को जारी कर दी गई है। IIT बॉम्बे ने CEED 2022 आंसर की (CEED 2022 answer key) आधिकारिक वेबसाइट- ceed.iitb.ac.in पर जारी कर दी है, उम्मीदवार यहां प्रवेश प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं...

Loading ...
जारी हो गई सीईईडी फाइनल आंसर की
मुख्य बातें
  • सीईईडी फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है।
  • उम्मीदवार आधिकारिक साइट के अलावा यहां सीधे लिंक से चेक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट को लेकर संभावित तिथियों की भी जांच की जा सकती है।

CEED Final Answer Keys 2022: Common Entrance Exam for Design, CEED final answer key 2022 जारी कर ​दी गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने बीते दिन यानी 31 जनवरी को CEED final answer key 2022 जारी किया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट के अलावा नीचे​ दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।

CEED 2022 Result भी जल्द जारी किया जाने वाला है, बता दें परिणाम फाइनल आंसर की पर आधारित होंगे, सीईईडी 2022 रिजल्ट IIT बॉम्बे द्वारा जारी किया जाएगा, इन सब प्रोसीजर में ज्यादा समय नहीं लगेगा, इसीलिए मान कर चलिए ​कि अगले कुछ ही दिनों में CEED 2022 result भी जारी कर दिया जाएगा।

इस दिन आएगा रिजल्ट व स्कोरकार्ड - CEED 2022 Result

आईआईटी बॉम्बे 8 मार्च को CEED 2022 परिणाम जारी करेगा और व्यक्तिगत स्कोर कार्ड 12 मार्च, 2022 से 14 जून, 2022 तक उपलब्ध होंगे। CEED 2022 कट ऑफ को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा।

CEED फाइनल आंसर की 2022: ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट- ceed.iitb.ac.in पर जाएं।
  • CEED 2022 final answer key नाम के लिंक पर क्लिक करें
  • CEED final answer key 2022 PDF स्क्रीन पर आ जाएगी
  • इसे डाउनलोड करें ​और प्रिंटआउट ले लें।

उम्मीदवार इस लिंक के माध्यम से सीईईडी फाइनल आंसर की 2022 पीडीएफ की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
CEED Final Answer Key 2022

IIT बॉम्बे CEED exam का संचालन करता है, जो एक राष्ट्रीय स्तर की डिजाइन प्रवेश परीक्षा (design entrance examination) है। इस परीक्षा के माध्यम से मास्टर ऑफ डिजाइन प्रोग्राम (postgraduate design programmes) में भाग लेने का मौका मिलता है।

CEED 2022 का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को किया गया था। CEED 2022 परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों पर 'उम्मीदवार पोर्टल' अनुभाग के माध्यम से लॉग इन करके अपना परिणाम देख सकेंगे। योग्य उम्मीदवारों के लिए एक स्कोरकार्ड भी प्रदान किया जाएगा, जो परिणाम घोषित होने की तारीख से एक वर्ष के लिए वैध होगा।

यह सलाह दी जाती है कि हर कोई रिस्पॉन्स शीट को अपने सिस्टम में डाउनलोड करके रख ले, क्योंकि यह पेज 7 मार्च, 2022 को डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा।