लाइव टीवी

CG TET Answer Key 2022: कल इस समय जारी होगी सीजी टीईटी आंसर की, देखें कटऑफ लिस्ट

Updated Sep 24, 2022 | 18:05 IST

CG TET Answer Key 2022, vyapam.cgstate.gov.in: इस बार छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 18 सितंबर को आयोजित की गई थी। उम्मीद की जा रही है कि, कल यानी 25 सितंबर 2022 को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।

Loading ...
सीजी टीईटी आंसर की 2022
मुख्य बातें
  • अक्टूबर के पहले सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा सीजी टीईटी का रिजल्ट।
  • 18 सितंबर 2022 को आयोजित की गई थी परीक्षा।
  • आंसर की पर आपत्ति करने के लिए 2 से 3 दिन का दिया जाएगा समय।

CG TET Answer Key 2022: CG TET की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल कल यानी 25 सितंबर 2022 को शिक्षक पात्रता परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 3 से 4 दिन का समय दिया जाएगा। बोर्ड आपत्तियों पर समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा। फाइनल आंसर की जारी होने के एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है।

इस दिन जारी होंगे एपी टीईटी के परिणाम, यहां डाउनलोड करें फाइनल आंसर की

दो पालियों में 1336 केंद्रों पर परीक्षा

इस बार CG TET की परीक्षा 18 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पेपर-1 सुबह 9 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट तक आयोजित की गई थी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षादोपहर 2 बजे से शाम 4:45 बजे तक निर्धारित थी। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पेपर-1 मे कुल 71.63 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे, वहीं पेपर-2 में कुल 69.63 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। सीजी टीईटी की परीक्षा प्रदेश सरकार के कुल 1336 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी व पासवर्ड के माध्यम सेनीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CG TET Answer Key 2022, यहां करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. नोटिफिकेशन बॉक्स में जाकर CG TET Paper 1 & Paper 2 Answer Key 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

ध्यान रहे आंसर की के साथ प्रश्न बुकलेट भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आंसर की के माध्यम से अपने अंकों का अनुमान लगा सकेंगे।

बीपीएससी प्री री-एग्जाम को लेकर जरूरी सूचना, शामिल होने वाले उम्मीदवार रखें ध्यान

शिक्षक की भर्ती के लिए पात्र

टीईटी परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार राज्य सरकार के प्राइमरी व अपर प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। बता दें पहले छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के सर्टिफिकेट की वैधता 7 वर्ष के लिए थी, लेकिन अब इसे आजीवनकाल के लिए वैध कर दिया गया है।