लाइव टीवी

CGBSE 10th, 12th Exam 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Updated Feb 27, 2022 | 08:04 IST

CGBSE 10th, 12th Exam 2022: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading ...
CGBSE 10th, 12th Exam 2022
मुख्य बातें
  • पंजीकरण नंबर समेत जरूरी डिटेल से करें लॉगिन
  • 3 मार्च 2022 से शुरू होंगी कक्षा 10 की परीक्षाएं
  • 12वीं के एग्‍जाम 2 मार्च से 30 मार्च 2022 तक चलेंगे

CGBSE 10th, 12th Exam 2022: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने कक्षा 10 और 12 की व्यावसायिक और मुख्य परीक्षाओं 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर उपलब्‍ध है। छात्र जरूरी क्रेडेंशियल जैसे अपना  पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग कर के लॉगिन करना होगा। इसके बाद वे वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च, 2022 से शुरू होंगी, जो 23 मार्च तक चलेंगी। वैसे ही कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च, 2022 से शुरू होकर 30 मार्च, 2022 को समाप्त होगी। बताया जाता है कि इस बार बोर्ड परीक्षा में लगभग 6 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

  • सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर, एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 
  • क्रेडेंशियल में पंजीयन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें। 
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्‍य के लिए इसका प्रिंटआउट रख लें। 

परीक्षा का समय 

सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा हॉल में बैठना होगा। उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 9:05 बजे प्रदान की जाएंगी जबकि प्रश्न पत्र सुबह 9:10 बजे वितरित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को पेपर पढ़ने के लिए 5 मिनट पढ़ने का समय दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 9:15 बजे शुरू होगी।