लाइव टीवी

CGPSC Admit Card: छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस मेन्स एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां चेक करें डाउनलोड लिंक

Updated May 13, 2022 | 23:38 IST

CGPSC State Service Mains Admit Card: सीजीपीएसई राज्य सेवा मेन्स एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक साइट psc.cg.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading ...
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा आयोग भर्ती एडमिट कार्ड
मुख्य बातें
  • छत्तीसगढ़ राज्य सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए एडमिट कार्ड।
  • आधिकारिक साइट psc.cg.gov.in की मदद से एडमिट कार्ड करें डाउनलोड।
  • 26 से 29 मई 2022 के बीच आयोजित होगी परीक्षा, यहां जानिए विवरण।

CGPSC Mains, Chhattisgarh Public Service Commission Admit Card: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 13 मई, 2022 को सीजीपीएससी राज्य सेवा मेन्स एडमिट कार्ड 2021 जारी किया है। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे सीजीपीएससी की आधिकारिक साइट psc.cg.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

मुख्य लिखित परीक्षा 26, 27, 28 और 29 मई, 2022 को पांच जिलों- अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर और रायपुर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से प्रवेश पत्र की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

सीजीपीएससी स्टेट सर्विस मेन्स एडमिट कार्ड 2021: कैसे करें डाउनलोड

  1. सीजीपीएससी की आधिकारिक साइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध सीजीपीएससी स्टेट सर्विस मेन्स एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन विवरण दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।
  4. एक बार हो जाने के बाद, स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
  5. एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

पंजीकरण यानी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 दिसंबर को शुरू हुई थी और 30 दिसंबर, 2021 को समाप्त हुई थी। यह भर्ती अभियान संगठन में 171 पदों को भरेगा। उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं।