लाइव टीवी

CGPSC Exam 2022: जारी हुई आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा की तारीख, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Updated Jul 10, 2022 | 23:50 IST

CGPSC Exam 2022 date: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी और फिजियोथेरेपिस्ट के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस चेक कर सकते हैं।

Loading ...
CGPSC Exam 2022 date
मुख्य बातें
  • 15 सितंबर 2022 को परीक्षा का होगा आयोजन
  • भर्ती प्रक्रिया के लिए 8 जून 2022 से शुरू हुआ था पंजीकरण
  • दो भागों में होंगे पेपर, सामान्‍य ज्ञान आदि से संबंधित होंगे सवाल

CGPSC Exam 2022 date: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, CGPSC ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए परीक्षा तिथि 2022 की घोषणा कर दी है। इस सिलसिले में एक आधिकारिक सूचना भी जारी की गई है जो आयोग की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर उपलब्‍ध है। इसके तहत आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी और फिजियोथेरेपिस्ट के लिए परीक्षाएं 15 सितंबर, 2022 को आयोजित होंगी। उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट से विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। 

चिकित्सा शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए सीजीपीएससी  फिजियोथेरेपिस्ट परीक्षा आयोजित की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुष विंग के तहत रिक्त पदों के लिए आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पदों को भरा जाएगा। सीजीपीएससी 2022 भर्ती परीक्षा के तहत 132 एएमओ और फिजियोथेरेपिस्ट रिक्तियों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 जून, 2022 से शुरू हुई थी, जो 27 जून, 2022 को समाप्त हुई थी। 

जानिए कितने बजे से होगी परीक्षा 
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी और फिजियोथेरेपिस्ट के लिए परीक्षा सीजीपीएससी द्वारा 15 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। दोनों पेपरों - एएमओ और फिजियोथेरेपिस्ट के लिए पेपर एक ही दिन होंगे। 

Direct link to check official notice

जानिए किस तरह के पूछे जाएंगे सवाल 
सीजीपीएससी 2022 परीक्षा के दौरान खंड 1 में छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स पर आधारित प्रश्न शामिल होंगे। जबकि भाग 2 में उम्मीदवारों के क्षेत्र से संबंधित प्रश्न होंगे। ये फिजियोथेरेपी या आयुर्वेद चिकित्सा ज्ञान के लिए होंगे।