लाइव टीवी

CSIR NET 2022: 2 जनवरी तक csirnet.nta.nic.in पर करें रजिस्ट्रेशन, नए नोटिफिकेशन में डेट्स की घोषणा

Updated Dec 04, 2021 | 19:16 IST

CSIR NET 2022 परीक्षा पंजीकरण लिंक (registration link) अब राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी, 2021 रात 11:50 बजे तक है।

Loading ...
CSIR NET 2022 का नया नोटिफिकेशन
मुख्य बातें
  • राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने सीएसआईआर नेट 2022 परीक्षा को लेकर निकाला नोटिफिकेशन।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2022।
  • इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर करें आवेदन।

CSIR NET 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, सीएसआईआर नेट 2022 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि 2 जनवरी, 2022 रात 11:50 बजे तक है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किया जा सकता है। उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी, 2022 है। सीएसआईआर नेट 2022 परीक्षा क्रमशः 29 जनवरी, 5 फरवरी और 6 फरवरी, 2022 को आयोजित होने वाली है।

परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। NTA CSIR NET 2022 परीक्षा COVID 19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के साथ आयोजित करेगा।

CSIR NET 2022: Important Dates (जरूरी डेट्स)

ईवेंट का नाम तारीख
संयुक्त CSIRUGC NET परीक्षा जून-2021 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3 दिसंबर, 2021 से 2 जनवरी, 2022
फीस जमा करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी, 2022
परीक्षा की तिथियां 29 जनवरी, 05 फरवरी और 06 फरवरी,  2022
एडमिट कार्ड की तिथि घोषणा का इंतजार है।

CSIR NET 2022: अप्लाई कैसे करें?

  1. वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद/राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है, 'Joint CSIR UGC NET June 2021: Fill registration form'।
  3. पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जरूरी विवरण भरें।
  4. आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करके आवेदन पत्र में लॉग इन करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें, 'सबमिट' पर क्लिक करें और आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  6. साथ ही, भविष्य के किसी भी संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र का एक प्रिंट ले लें।

किसी प्रश्न के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011 40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को csirnet@nta.ac.in पर लिख सकते हैं। उम्मीदवारों को सीएसआईआर नेट 2022 के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले सूचना बुलेटिन में उल्लिखित पात्रता मानदंड की जांच करने की सलाह दी जाती है।