लाइव टीवी

CSIR UGC NET 2021: जारी हुए एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Feb 14, 2022 | 12:27 IST

CSIR-UGC NET 2021 Released:सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा के अगले चक्र के लिए जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार भौतिक विज्ञान, गणितीय विज्ञान और अन्य विषयों के लिए जून साइकिल हॉल टिकट csirnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं...

Loading ...
जारी हुए एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
मुख्य बातें
  • अंतिम चरण के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021 जारी
  • भौतिक विज्ञान, गणितीय विज्ञान और अन्य विषयों के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड
  • उम्मीदवार csirnet.nta.nic.in या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें

CSIR-UGC NET 2021 Declared: Council of Scientific and Industrial Research National Eligibility Test, CSIR UGC NET Admit Card 2021 कुछ विषयों के लिए जारी कर दिया गया है। यह प्रवेश पत्र National Testing Agency, NTA द्वारा जारी किए जाते हैं। काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट, सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021 अंतिम चरण के लिए जारी किया गया है। ये परीक्षाएं 15 फरवरी से 17 फरवरी, 2022 के बीच निर्धारित हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021 निम्नलिखित पेपरों के जून चक्र के लिए जारी किया गया है – 

  • भौतिक विज्ञान
  • गणितीय विज्ञान
  • रसायन विज्ञान
  • जीवन विज्ञान (शिफ्ट 1)
  • जीवन विज्ञान (शिफ्ट 2)

आधिकारिक नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि ये पेपर सभी तिथियों पर शिफ्ट-वार आयोजित किए जाएंगे।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

CSIR UGC NET Admit Card 2021: How to download

  • Csir Official Website csirnet.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'Download Admit Card for Joint CSIR UGC NET June 2021'
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • CSIR UGC NET Admit Card स्क्रीन पर आ जाएगा
  • इसे डाउनलोड व प्रिंट करवाना न भूलें।

 Direct link given here - CSIR UGC NET Admit Card 2021

किसी भी विसंगति (discrepancy) के मामले में, कृपया एनटीए हेल्प डेस्क से 011 40759000 पर संपर्क करें या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल करें।