लाइव टीवी

CTET 2022 Notification Release Date: जल्द जारी होगा CTET 2022 का नोटिफिकेशन, जानें ताजा अपडेट

Updated Jul 15, 2022 | 17:54 IST

CTET 2022 Notification release date: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Loading ...
CTET 2022 का नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा।
मुख्य बातें
  • CTET 2022 की नोटिफिकेशन जल्द जारी की जा सकती है।
  • अगले हफ्ते CTET 2022 की नोटिफिकेशन जारी की जा सकती है।
  • फिलहाल कोई भी आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

CTET 2022 Notification Kab Ayega: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। सीटीईटी परीक्षा के नोटिफिकेशन का लाखों उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, उम्मीद है कि यह इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले हफ्ते CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ctet.nic.in चेक कर सकते हैं। 

परीक्षा से तीन महीने पहले रिलीज होता है नोटिफिकेशन 

आमतौर पर नोटिफिकेशन परीक्षा से तीन महीने पहले ही जारी कर दिया जाता है। साल 2021 में CTET की परीक्षा दिसंबर के महीने में आयोजित की गई थी जिस वजह से CTET की नोटिफिकेशन 20 सितंबर को जारी की गई थी। इस बार परीक्षा से कुछ समय पहले ही जुलाई महीने में ही नोटिफिकेशन जारी हो सकती है। 

Read More- आज जारी नहीं होंगे ICSE 10वीं के परिणाम, देखें आधिकारिक घोषणा

How to Check CTET 2022 Notification 

  • सबसे पहले उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद आपको यहां Candidate Activity नाम का बॉक्स दिखाई देगा।
  • एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इस बॉक्स में लिंक एक्टिवेट हो जाएगा।  
  • उस लिंक पर क्लिक कर आप CTET 2022 का नोटिफिकेशन देख सकेंगे। 

ताजा अपडेट अनुसार, सीटीईटी 2022 परीक्षा का आयोजन जुलाई से अगस्त 2022 के बीच होना है। हालांकि फिलहाल डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। 

Read More- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जारी की NIRF इंडिया रैंकिंग 2022, यहां देखें पूरी लिस्ट

क्यों आयोजित की जाती है CTET की परीक्षा? 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आयोजित CTET, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। जो ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा की वैधता अब जीवन भर के लिए बढ़ा दी गई है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के तहत स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षकों के रूप में नियुक्ति की जाती है।