लाइव टीवी

CTET 2022 Notification: इस माह के अंत तक जारी होगा CTET 2022 का नोटिफिकेशन? देखें क्या है ताजा अपडेट

Updated Sep 19, 2022 | 19:19 IST

CTET 2022 Notification: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब जल्द ही सीटीईटी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि, नोटिफिकेशन सितंबर के महीने में ही जारी किया जा सकता है।

Loading ...
जल्द जारी होगा CTET नोटिफिकेशन 2022
मुख्य बातें
  • सीटीईटी नोटिफिकेशन 2022 जल्द होगा जारी।
  • सीटीईटी परीक्षा दिसंबर 2022 में आयोजित की जानी है।
  • नोटिफिकेशन इसी महीने जारी किया जा सकता है।

CTET 2022 Notification on ctet.nic.in: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET 2022 का नोटिफिकेशन अब जल्द ही जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि सीबीएसई इस माह के अंत तक सीटीईटी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।  नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समयानुसार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

सितंबर में जारी होगी CTET नोटिफिकेशन 2022?

पिछले रुझानों के अनुसार CTET नोटिफिकेशन, परीक्षा से तीन महीने पहले जारी कर दिया जाता है। जिस कारण से उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर में आयोजित होने वाली सीटीईटी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन सितंबर के महीने में ही जारी कर दिया जाएगा।

Read More- कल जारी होगा प्रीलिम्स री-एग्जाम का एडमिट कार्ड, bpsc.bih.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

फिलहाल बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट शेयर नहीं किया है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि CTET नोटिफिकेशन 2022 25 या 26 सितंबर 2022 तक जारी किया जा सकता है। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
 
क्यों आयोजित की जाती है CTET परीक्षा?

उम्मीदवारों को बता दें कि CTET परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार, सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है। फिलहाल दिसंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। यह परीक्षा एक साल में दो बार आयोजित की जाती है।

Read More- नीट यूजी काउंसलिंग 25 सितंबर से शुरू? यहां जानें क्या है नया अपडेट

CTET परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह CTET नोटिफिकेशन से जुड़ी किसी भी प्रकार की अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और टाइम्स नाउ नवभारत पर कड़ी नजर बनाए रखें।