लाइव टीवी

CTET 2022 Notification: खुशखबरी! इस दिन जारी हो सकता है सीटेट जुलाई परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, यहां करें चेक

Updated Jun 22, 2022 | 09:59 IST

CTET 2022 July Notification Date: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Loading ...
CTET 2022 का नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा।
मुख्य बातें
  • CTET 2022 की नोटिफिकेशन (CTET 2022 Notification release date) जल्द जारी की जा सकती है।
  • उम्मीद जताई जा रही है कि जून महीने के अंत तक नोटिफिकेशन जारी की जाएगी।
  • हालांकि बीते वर्ष CTET की नोटिफिकेश देरी से जारी की गई थी।

CTET 2022 Notification release date: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इस शिक्षक परीक्षा को देने वाले देशभर के लाखों उम्मीदवार लम्बे समय से नोटिफेकेशन का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि यह इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। संभावनाएं जताई जा रही है कि जून के अंतिम सप्ताह तक CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।

एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ctet.nic.in चेक कर सकते हैं। हमारी वेबसाइट पर भी आपको नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा।

बीते वर्ष कब जारी हुई थी नोटिफिकेन
साल 2021 की CTET परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 20 सिंतबर को जारी की गई थी, हालांकि बीते वर्ष कोरोना के बढ़ते केस के कारण नोटिफिकेशन जारी होने में इतना समय लग गया था। इस बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड समय से ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

Read More- समय पर जारी होंगे असम बोर्ड के कक्षा 12वीं के नतीजे, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

How to Check CTET 2022 Notification

  • सबसे पहले उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद आपको यहां Candidate Activity नाम का बॉक्स दिखाई देगा।
  • एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इस बॉक्स में लिंक एक्टिवेट हो जाएगा।  
  • उस लिकं पर क्लिक कर आप CTET 2022 का नोटिफिकेशन देख सकेंगे।


Read More- RRB ग्रुप-डी की परीक्षा के लिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड, ये रही ताजा अपडेट​

ताजा अपडेट अनुसार, सीटीईटी 2022 परीक्षा का आयोजन जुलाई से अगस्त 2022 के बीच होना है। हालांकि फिलहाल डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। बता दें कि CTET केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आयोजित CTET, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के तहत स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षकों के रूप में किसे नियुक्ती की जाती है। इस परीक्षा का आयोजन एक साल में दो बार किया जाता है।