लाइव टीवी

CTET Admit Card 2021: सीटीईटी एडमिट कार्ड अपडेट, देखें कब आ रहे हैं प्रवेश पत्र और कैसे करें डाउनलोड

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Nov 17, 2021 | 12:23 IST

CTET Admit Card 2021 date: The Central Board of Secondary Education, CBSE जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test) के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। उम्मीदवार इस वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं...

Loading ...
CTET Admit Card 2021: सीटीईटी एडमिट कार्ड अपडेट
मुख्य बातें
  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कुछ दिनों में जारी करेगा एडमिट कार्ड
  • 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 तक होगी परीक्षा
  • उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

CTET Admit Card 2021:  The Central Board of Secondary Education, CBSE जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test) के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। ctet admit card जारी होने के बाद, उम्मीदवार इस वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। CTET 2021 परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 तक आयोजित की जाएगी।

सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड 2021: कब और कहां से डाउनलोड करें

सीबीएसई जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, सीटीईटी 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी ctet.nic.in पर निम्नलिखित स्टेप फॉलो कर सकते हैं, हालांकि लिंक एक्टिव होने के बाद आपको timesnowhindi.com/education पर डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह रहे स्टेप्स-

सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 ऐसे करें डाउनलोड

  • चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट यानी ctet.nic.in पर जाएं।
  • चरण 2: होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, CTET December Admit Card 2021 (अभी लिंक एक्टिव नहीं है)
  • चरण 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • चरण 4: क्रेडेंशियल यानी मांगी गई जानकारी भरें।
  • चरण 5: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चरण 6: इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

20 भाषाओं में होगी परीक्षा

सीटीईटी परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को पाली - I के लिए सुबह 7:30 बजे और पाली - II के लिए दोपहर 12:30 बजे, यानी परीक्षा शुरू होने से 120 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर होना आवश्यक है। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि सीटीईटी एडमिट कार्ड के संबंध में किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

सीटीईटी परीक्षा पैटर्न

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में दो पेपर होते हैं। पेपर- I का चयन करने वाले उम्मीदवार कक्षा I से V तक पढ़ाएंगे जबकि पेपर- II कक्षा VI से VIII के लिए होता है। उम्मीदवार दोनों पेपरों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक पेपर की अवधि दो घंटे तीस मिनट है। परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं