लाइव टीवी

CTET Result, Cut-off 2022: जानिए कब आएगा रिजल्ट? कितना हो सकता है कट ऑफ मार्क्स

Updated Feb 07, 2022 | 15:21 IST

CTET Result, Cut-off 2021-2022 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET दिसंबर 2021 की उत्तर कुंजी (answer key) अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। आप यहां रिज्लट की अनुमानित तारीख और कट ऑफ मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
CTET का रिजल्ट जल्द होगा (तस्वीर-istock)
मुख्य बातें
  • सीटेट परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित होने वाला है।
  • उम्मीदवार यहां संभावित कटऑफ और रिजल्ट डेट चेक कर सकते हैं।
  • ctet.nic.in पर जारी होगा रिजल्ट, इस पेज पर डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

CTET Result, Cut-off 2021-2022 Date: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा हर साल शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की योग्यता और क्षमता का विश्लेषण करने के लिए आयोजित की जाती है। CTET दिसंबर 2021 की उत्तर कुंजी (answer key) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ समय पहले जारी कर दी थी। उम्मीद है परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ctet.nic.in से जल्द रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

CTET 2021-2022 Result Date

सीटीईटी दिसंबर 2021 रिजल्ट की घोषणा जल्द होने वाली है। टेंटेटिव शेड्यूल के मुताबिक सीटीईटी दिसंबर 2021 का रिजल्ट 15 फरवरी 2022 (अस्थायी रूप से) घोषित किए जाने हैं।

CTET Result, Cut-off 2022

सीटीईटी परिणाम 2022 - केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक निर्धारित है। टीईटी परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार उपस्थित होते हैं। वे CTET अपेक्षित कट ऑफ 2022 रिजल्ट और चयन सूची पीडीएफ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  एक बार रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाने के बाद सीटीईटी रिजल्ट 2022, कट ऑफ और स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं। और आसानी से पता लगा सकते हैंकि जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी का कट ऑफ मार्क्स कितना है। ctet.nic.in पर एसटी एसटी ओबीसी जनरल (अनारक्षित) की जांच कर सकते हैं। उसके बाद वे अपने रिजल्ट के बारे में अनुमान लगा सकते हैं कि  वे केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास करेंगे या नहीं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा को शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यता माना जाता है। योग्य उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति के लिए सीटीईटी योग्यता प्रमाण पत्र सभी श्रेणियों के लिए आजीवन होगा।

CTET अनुमानित कट-ऑफ 2022

कैटेगरी अनुमानित कट-ऑफ
जनरल 87-90
ओबीसी 82-85
एससी 80-83
एसटी 80-83

CTET अनुमानित पास प्रतिशत 

कैटेगरी अनुमानित कट-ऑफ
जनरल 60%
ओबीसी 55%
एससी 55%
एसटी 55%


CTET परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। सीबीएसई द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया था कि उत्तर कुंजी के लिए चुनौती केवल CTET की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 04/02/2022 (रात 11.59 बजे तक) तक ऑनलाइन स्वीकार की जाएगी।

उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति करने वाले उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1,000 रुपए का शुल्क देना था, यदि उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चुनौतियां सही है, तो इसे अंतिम उत्तर कुंजी में अपडेट कर दिया जाता है और शुल्क वापस कर दिया जाता है। सीटीईटी रिजल्ट फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाता है।