लाइव टीवी

CTET Sarkari Result: सीटेट के रिजल्ट में ध्यान से चेक करें ये चीजें, कब आएगा शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम?

Updated Feb 19, 2022 | 21:44 IST

CTET Sarkari Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के परिणाम कभी भी घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा 16 दिसंबर से 17 जनवरी के बीच हुई थी।

Loading ...
CTET Result 2021-22
मुख्य बातें
  • आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर कभी भी आ सकता है सीटेट रिजल्ट।
  • सीबीएसई जारी करेगा शिक्षक पात्रता प्रवेश परीक्षा का परिणाम।
  • CTET रिजल्ट जारी होने के बाद उसमें ध्यान से चेक कर लें जरूरी चीजें।

CTET Result 2021-2022 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2021 के परिणाम जल्द ही घोषित कर सकता है। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्रों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर कड़ी नजर रखें। CTET परीक्षा सीबीएसई की ओर से आयोजित की गई थी और 16 दिसंबर से 17 जनवरी तक परीक्षा का आयोजन हुआ था।

पहले सीटीईटी के रिजल्ट 15 फरवरी, 2022 को जारी होने वाले थे, लेकिन अज्ञात कारणों से परिणामों की घोषणा स्थगित कर दी गई। हालांकि, शिक्षा बोर्ड ने अभी तक CTET 2022 परिणाम घोषित करने की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। परीक्षा भारत भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

01 फरवरी को, शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी परीक्षा की आंसर की जारी की और छात्रों को 04 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करने की अनुमति दी गई थी।

Also Read: JEE Main 2022 Tips: परीक्षा से पहले जेईई मेन के लिए जरूरी टिप्स, ऐसे करें एग्जाम की तैयारी

सीटीईटी रिजल्ट 2021-22 में जरूरी विवरण (Important Information in CTET Result)

रोल नंबर
परीक्षा का नाम
माता - पिता का नाम
श्रेणी
पेपर जिसके लिए परीक्षा ली गई थी
अनुभाग-वार अंक
कुल स्कोर

सीटीईटी परिणाम 2021-22 की जांच कैसे करें (How to Check CTET Result)

  1. आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. छात्रों को वेबसाइट के होमपेज पर 'सीटीईटी परिणाम दिसंबर 2021' का लिंक मिलेगा - उस पर क्लिक करें।
  3. अब, छात्र को रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  4. सब्मिट बटन पर क्लिक करें और सीटीईटी परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम को पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड करें।

Also Read: SSC Notice 2022: उम्मीदवारों के लिए कर्मचारी चयन आयोग की जरूरी सलाह, ssc.nic.in पर नोटिस जारी

CTET के दो पेपर: शिक्षक पात्रता प्रवेश परीक्षा में दो पेपर शामिल थे। पेपर-1 उनके लिए जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, और पेपर- 2 उनके लिए जो कक्षा 6 से 8 में पढ़ाना चाहते हैं।

पेपर 1 में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जो 150 अंकों के थे, जबकि पेपर 2 में 150 अंकों के लिए 150 बहुविकल्पीय प्रश्न थे। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सीबीएसई सीटीईटी परिणाम की दोबारा जांच या पुनर्मूल्यांकन नहीं किया गया है।