लाइव टीवी

CTET Result 2021-22: तो क्‍या 28 फरवरी को जारी होगा सीटेट रिजल्‍ट? जानें अपडेट और स्‍कोरकार्ड चेक करने का तरीका

Updated Feb 27, 2022 | 15:20 IST

CTET Result 2021-22: सीबीएसई की ओर से सीटेट रिजल्‍ट जल्‍द ही जारी किया जा सकता है। इसे उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर चेक कर सकेंगे। आवेदक अपना स्‍कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Loading ...
CTET Result 2021-22
मुख्य बातें
  • पहले परिणाम 15 फरवरी को होने थे जारी
  • रिजल्‍ट में देरी से आवेदकों में नाराजगी
  • लिखित के बाद दूसरे चरण का होगा आयोजन

CTET Result 2021-22: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम CTET Result 2021 के जारी होने का आवेदक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पहले परिणाम 15 फरवरी 2022 को जारी होने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश ये संभव नहीं हुआ। ऐसे में आवेदक काफी निराश और नाराज है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आवेदकों का इंतजार अब खत्‍म हो सकता है। रिजल्‍ट 28 फरवरी, 2022 को घोषित किए जा सकते हैं। उम्मीदवार अपने सीटेट परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर देख सकेंगे।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 16 दिसंबर से 21 जनवरी, 2022 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी 1 फरवरी, 2022 को जारी की गई थी, और आपत्ति विंडो 4 फरवरी, 2022 तक खुली थी। उम्‍मीदवारों को बोर्ड ने उत्‍तर कुंजी पर आपत्ति उठाने का मौका दिया गया था।

ऐसे चेक कर सकते हैं स्‍कोरकार्ड 

  • सीबीएसई सीटीईटी परिणाम देखने एवं स्‍कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर, नीचे स्क्रॉल करें और सीटीईटी दिसंबर 2021 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवारों के स्‍क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। यहां उन्हें अपने सीटीईटी रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके डैलॉग इन करना होगा।
  • सीटीईटी 2021 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • परिणाम की जांच करें और डाउनलोड करें। 
  • भविष्य में उपयोग के लिए एक स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट लें। 

जानिए मिनिमम पासिंग मार्क्‍स 
सीटेट परीक्षा 2021 में क्‍वालिफाई करने के लिए आवेदकों को मिनिमम पासिंग मार्क्‍स लाना जरूरी है। ये प्रत्‍येक श्रेणी के अनुसार अलग अलग निर्धारित की गई है। सामान्‍य वर्ग के उम्मीदवारों को पेपर में 60% अंक प्राप्त करने जरूरी होंगे। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए ये मानक 50% है। रिजल्‍ट जारी होने के कुछ समय बाद बोर्ड की ओर से ऑनलाइन मार्कशीट भी जारी की जाएगी।