लाइव टीवी

CTET Result 2021 Date: इस तारीख तक जारी हो सकते है सीटेट रिजल्‍ट, देखें संभावित स्‍कोर, कट-ऑफ और फाइनल आंसर-की

Updated Feb 04, 2022 | 10:08 IST |

CTET Result 2021-2022 date: सीबीएसई की ओर से सीटेट 2021 की आंसर की जारी की जा चुकी है। इस पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 4 फरवरी है। जल्‍द ही परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। ऐसे में संभावित स्‍कोर से लेकर कट ऑफ तक की जानकारी प्राप्‍त करें।

Loading ...
CTET Result 2021 date
मुख्य बातें
  • 15 फरवरी, 2022 तक जारी किए जाएंगे सीटेट रिजल्‍ट
  • मेरिट सूची में शामिल उम्‍मीदवार होंगे क्‍वालिफाई
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे परिणाम

CTET Result 2021 date: सीबीएसई की ओर से जारी होने वाले सीटेट (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021) परिणाम का आवेदकों को बेसब्री से इंतजार है। पहले जारी अधिसूचना के मुताबिक रिजल्‍ट 15 फरवरी, 2022 तक जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार अंतिम मेरिट सूची में शामिल होंगे, उन्‍हें शिक्षण प्रमाण पत्र मिलेगा, जो जीवन भर के लिए मान्‍य होगा। बोर्ड की ओर से सीटेट की आंसर की हाल ही में रिलीज की गई है, जिस पर आपत्ति उठाने की आज यानि 4 फरवरी 2022 आखिरी तारीख है। ऐसे में आपत्ति उठाने के तरीके से लेकर संभावित स्‍कोर की गणना आदि के बारे में आपको पूरी जानकारी दी जाएगी। 

सीटेट 2021 परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं। वे अपने  रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यदि उन्‍हें किसी प्रश्‍न या उत्‍तर पर आपत्ति है तो वे 4 फरवरी 2022, रात 11:59 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रति प्रश्न 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। 

आपत्ति दर्ज करने का तरीका 

  • सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं
  • सीटेट 2021 आंसर की के 'डिस्प्ले/चैलेंज' पर क्लिक करें
  • एक नया पेज खुलेगा। निर्देशों को पढ़ें और नीचे स्क्रॉल करें और CTET उत्तर कुंजी 2021 लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना सीटेट रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें
  • CTET आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी 
  • पोर्टल पर बताए गए विकल्प के जरिए आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं
  • चुनौती के लिए उचित प्रमाण और सत्यापन प्रदान करते हुए प्रश्न संख्या और अपनी आपत्ति दर्ज करें
  • फिर आपत्ति शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें
  • इसकी एक कॉपी का प्रिंट निकालकर रख लें। 

Read also: CTET, UPTET Result 2021-22 LIVE Updates notification

ऐसे करें मार्क्‍स को कैलकुलेट  
CTET 2021 की रिस्‍पांस शीट 23 जनवरी, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की गई थी। बोर्ड द्वारा पहले जारी की गई मार्किंग स्कीम और रिस्‍पांस शीट की मदद से आप अपने मार्क्‍स जोड़ सकते हैं। इसके लिए सही उत्तर पर 1 अंक काउंट करें। वहीं गलत या बिना प्रयास वाले प्रश्नों को छोड़ दें। सही उत्तर जोड़ने के बाद, उम्मीदवारों को सीटीईटी परीक्षा में अस्थायी अंक प्राप्त होंगे। इसी आधार पर आप कट ऑफ का अंदाजा लगा सकते हैं। 

मिनिमम पासिंग मार्क्‍स 
बोर्ड ने न्यूनतम योग्यता अंक श्रेणीवार निर्धारित किए हैं। उसके अनुसार, अनारक्षित उम्मीदवारों को कुल अंकों का 60% और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए कुल अंकों का 55% स्कोर करना जरूरी है। सीटेट परीक्षा में क्‍वालिफाई करने के लिए आवेदकों को 150 में से 90 अंक लाना होगा।