लाइव टीवी

CTET Result 2022: इस दिन आ सकता है सीटेट रिजल्‍ट, जानें संभावित स्‍कोर और पिछले 2 वर्षों के कट ऑफ

Updated Feb 10, 2022 | 15:01 IST |

CTET Result 2022 Date: Central Board of Secondary Education (CBSE) की ओर से सीटेट परीक्षा परिणाम जल्‍द जारी किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि 15 फरवरी तक ये आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके रिजल्‍ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading ...
CTET Result 2022 Date
मुख्य बातें
  • 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 आयोजित हुई थी सीटेट परीक्षा
  • सीबीएसई ने आंसर-की पहले की थी जारी
  • पिछले वर्षों के कट ऑफ के आधार पर संभावित स्‍कोर का अंदाजा लगा सकते हैं

CTET Result 2022 Date: Central Board of Secondary Education (CBSE) जल्‍द ही सीटेट परीक्षा परिणाम 2022 (CTET Exam Result) की घोषणा कर सकता है। माना जा रहा है कि 15 फरवरी, 2022 तक सीटेट 2021-22 के रिजल्‍ट घोषित हो सकते हैं। ये बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगा। ऐसे में उम्‍मीदवार जरूरी क्रेडेंशियल के जरिए लॉग इन करके रिजल्‍ट डाउनलोड कर सकेंगे। 

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test (CTET) 2021-22 Exam) का आयोजन 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 तक किया गया था। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी। बोर्ड आंसर की आधिकारिक पोर्टल पर पहले ही अपलोड कर चुका है। उम्‍मीदवारों को रिजल्‍ट का इंतजार है। परिणाम आधिकारिक पोर्टल ctet.nic.in पर ऑनलाइन  घोषित किए जाएंगे। जो लोग पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि आदि के जरिए नतीजे देख सकेंगे। 

कैसे तय होगा कट-ऑफ CTET Cutoff

CTET 2022 परीक्षा में कितना कट ऑफ जाएगा ये कुछ तथ्‍यों पर निर्भर करते हैं। इनमें परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या, पात्रता परीक्षा का कठिनाई स्तर, पिछले वर्ष के कट-ऑफ अंक और प्रत्येक श्रेणी में टॉपर द्वारा प्राप्त अंक आदि शामिल हैं। परीक्षा में क्‍वालिफाई करने के लिए उम्‍मीदवारों को अलग अलग श्रेणी के अनुसार निर्धारित मिनिमम क्‍वालिफाइंग स्‍कोर को हासिल करना जरूरी होगा। 

Read Also: HP Board Class 10th Result 2022 date

पिछले 2 सालों का रिकॉर्ड 

सीटेट 2021 22 परीक्षा के कट ऑफ कितने जा सकते हैं, इस बात की गणना के लिए पिछले वर्षों के कट ऑफ चेक कर सकते हैं। यहां प्रत्येक श्रेणी के साल 2018 और 2019 के कट ऑफ की डिटेल इस प्रकार हैं। 

 श्रेणी का नाम सीटीईटी 2019 कट ऑफ सीटीईटी 2018 कट ऑफ
सामान्य (अनारक्षित)  90  90
ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग)   82.0  85
अनुसूचित जाति (अनुसूचित जाति)   80.0  80
ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)   82.0  87

मिनिमम क्‍वालिफाइंग मार्क्‍स 

सीटीईटी 2021 के लिए योग्यता अंक सामान्य वर्ग के लिए 60% है। जबकि ओबीसी / एससी / एसटी श्रेणियों के लिए ये 55% है।
योग्यता अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को योग्य माना जाएगा।
उम्मीदवारों को अपने संबंधित पेपर में कुल 150 में से 90 अंक प्राप्त करने होंगे।