लाइव टीवी

CTET Result 2022 Date: सीटीईटी रिजल्ट जल्द, यहां देखें आंसर की लिंक, संभावित कट ऑफ व अन्य जरूरी जानकारी

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Jan 28, 2022 | 12:26 IST

CTET Result 2022 Date: Central Board of School Education entral Teacher Eligibility Test 2022 ctet.nic.in पर जल्द जारी होने वाला है। उम्मीदवार यहां वर्ग अनुसार संभावित कट ऑफ, आंसर की डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं...

Loading ...
CTET : यहां देखें आंसर की लिंक, संभावित कट ऑफ व अन्य जानकारी
मुख्य बातें
  • सरकारी रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है।
  • उम्मीदवार ctet.nic.in से कर सकेंगे चेक
  • आंसर की और रिस्पॉन्स शीट हो चुकी है जारी

CTET Result 2022 Date: Central Board of School Education entral Teacher Eligibility Test 2022 ctet.nic.in पर जल्द जारी होने वाला है। आखिरी आधिकारिक अपडेट की बात करें, तो CBSE ने अभी 23 जनवरी को उन उम्मीदवारों के लिए रिस्पॉन्स शीट जारी की थी, जिन्होंने दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 में आयोजित परीक्षा में भाग लिया था। बोर्ड ने रिस्पॉन्स शीट के साथ ही सभी विषयों के प्रश्न पत्र भी जारी कर दिए हैं। सीटीईटी परीक्षा में सभी राज्यों से लाखों उम्मीदवारों ने 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक भाग लिया था।

CTET Result 2022: सीटेट परीक्षा के रिजल्ट जल्द, जानें संभावित क्वालिफाइंग मार्क्स, कट-ऑफ, फाइनल आंसर-की

कब तक आएगा रिजल्ट - ctet result kab aayega

CTET December Result 2021 के लिए अभी लिंक एक्टिव नहीं है, लेकिन जल्द ही ctet.nic.in पर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि ctet official website पर ctet answer key जारी हो चुकी है, और ज्यादातर मामलों में आंसर-की जारी होने के 3 से पांच दिन के अंदर रिजल्ट भी जारी कर दिया जाता है।

How to Check CTET December Result 2022 - सीटीईटी दिसंबर परिणाम 2022 ऐसे कर सकेंगे चेक

ctet result date 2021 जारी होने बाद उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें

  • Ctet official website ctet.nic.in पर जाएं
  • होम पेज पर Central Teacher Eligibility Test December 2021 (CTET) नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • Check CTET Result पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि, आदि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अपना रिजल्ट चेक करें और आप ctet result date 2021-22 का प्रिंटआउट भी ले लें।
  • सीटीईटी रिजल्ट जारी होने के बाद इस पेज पर आपको डायरेक्ट लिंक भी प्रोवाइड करा दिया जाएगा।

सीटीईटी 2021 आंसर की देखने के लिए यहां क्लिक करें\

CTET दिसंबर परीक्षा कट ऑफ 2022 - CTET December Exam Cut Off 2022

सीबीएसई ने भारत के सभी राज्यों में 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक सीटीईटी दिसंबर परीक्षा आयोजित की है। इस वर्ष, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक परीक्षा के लिए सीटीईटी 2022 के पेपर 1 और पेपर 2 में 15 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया है। अब, ये उम्मीदवार सीटीईटी परिणाम तिथि व सीटीईटी कट ऑफ के इंतजार में है।

सीटीईटी कट ऑफ हर साल बदलता है। ऐसे कई कारक हैं जो CTET कट ऑफ मार्क्स को प्रभावित करते हैं। ये कारक हैं:

  • सीटीईटी के लिए पंजीकरण करने वाले आवेदकों की संख्या।
  • परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले आवेदकों की संख्या।
  • परीक्षा की कठोरता का स्तर।
  • सीटीईटी न्यूनतम योग्यता अंक।

तब भी हम आपको यहां संभावित कट ऑफ मार्क्स की जानकारी दे रहे हैं-

वर्ग कट ऑफ
सामान्य 85
ओबीसी 80
एससी 75
एसटी 70