लाइव टीवी

CTET Result 2022: सीटेट परीक्षा रिजल्ट आज! इस लिंक से चेक कर सकते हैं अपने मार्क्स

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Feb 25, 2022 | 15:51 IST

CTET Result 2022: सीबीएसई जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) परिणाम 2022 दिसंबर को जल्द ही जारी करने जा रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार निम्नलिखित तरीके से सीटीईटी परिणाम 2021-22 दिसंबर को ऑनलाइन चेक कर सकेंगे...

Loading ...
इस समय जारी हो सकते है सीटेट परीक्षा रिजल्ट?
मुख्य बातें
  • केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा कभी भी जारी कर सकता है रिजल्ट
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाम तक एक्टिव हो जाएगा लिंक
  • रिजल्ट आने के बाद ctet.nic.in से देख सकेंगे स्कोरकार्ड

CTET Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) परिणाम 2021 दिसंबर को जल्द ही जारी करने जा रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार सीटीईटी परिणाम 2021 दिसंबर को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। सीटेट रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार ctet result official website ctet.nic.in पर जाएं।

CTET Result 2022 LIVE: Check Direct Link

CTET Result 2022 December किसी भी समय जारी किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि वेबसाइट नहीं खुल रही है तो इसका मतलब है कि कुछ बड़ी गतिविधि चल रही है, बहरहाल, इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से CBSE CTET Result 2021 December चेक कर सकेंगे।

CTET परिणाम 2021 घोषित होने के बाद कैसे जांचें

  • सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाएं
  • होम पेज पर सबसे नीचे व केंद्र पर दखें, और सीटीईटी 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें (रिजल्ट जारी होने के बाद यहां डायरेक्ट लिंक दे​ दिया जाएगा)
  • क्रेडिंशियल भरें जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।

अभी तक का स्टेट्स
CTET 2021 provisional answer key 1 फरवरी 2022 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों ऑनलाइन मोड में 4 फरवरी 2022 तक आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था, जिसके बाद से रिजल्ट को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। CTET Result 2021 CTET Final Answer Key के आधार पर घोषित किया जाएगा। CTET- DECEMBER 2021 के परिणाम की घोषणा के बाद उत्तर कुंजी के संबंध में किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा।

ध्यान दें
CTET दिसंबर 2021 परीक्षा देश भर में सीबीएसई द्वारा 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का 15वां संस्करण पहली बार ऑनलाइन मोड में दो स्तरों के तहत आयोजित किया गया था - Primary Level (कक्षा 1 से 5 वीं के लिए) और Elementary Level (कक्षा 6वीं से 8वीं के लिए)।