लाइव टीवी

जारी होने जा रहे हैं यूपीटेट, सीटेट, यूपी एसआई व एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट, यह है स्टेटस

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Mar 09, 2022 | 13:39 IST

SSC GD CONSTABLE, CTET, UPTET, UP Police SI Result 2021-2022 Date and Time: मौजूदा समय में कई बड़ी परीक्षा के रिजल्ट लाइन में है। इनमें सीटेट रिजल्ट, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, यूपीटेट व यूपी एसआई शामिल हैं। इन परीक्षाओं व रिजल्ट से जुड़ी जानकारी या यूं कहें कि अपेडट या लेटेस्ट स्टेट्स क्या है, इस पर हम यहां जानेंगे...

Loading ...
यूपीटेट, सीटेट, UP SI व एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट स्टेटस (i-stock)
मुख्य बातें
  • यूपीटेट, सीटेट, यूपी एसआई व एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट डेट की जानकारी चेक करें।
  • किस परीक्षा का क्या स्टेट्स है, यह भी जानकारी देखी जा सकती है।
  • रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक का प्रयोग करें।

1) SSC GD CONSTABLE, CTET, UPTET, UP Police SI Result 2021-2022: यूपीटेट: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड, यूपीबीईबी 25 फरवरी को यूपीटीईटी परिणाम जारी करने करने वाला था, लेकिन किन्हीं कारणों से ऐसा नहीं हो पाया। जो उम्मीदवार यूपीटीईटी के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम uptet result official website updeled.gov.in पर देख सकेंगे।

स्टेटस

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड, यूपीबीईबी ने 23 जनवरी को यूपीटीईटी परीक्षा आयोजित की थी।

UPTET प्रारंभिक उत्तर कुंजी 27 जनवरी, 2022 को जारी की गई थी।

UPTET प्रारंभिक उत्तर कुंजी को 28 जनवरी, 2022 से 1 फरवरी, 2022 तक चुनौती दी जा सकती है, यानी ऑब्जेक्शन किया जा सकता था।

अब यह कयास लगाए जा रहे ​हैं कि रिजल्ट राज्य विधानसभा चुनाव के बाद आएगा।

2) सीटेट: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) दिसंबर सत्र के परिणाम किसी भी समय जारी हो सकते हैं, सूत्रों के अनुसार इसी सप्ताह सीटीईटी परिणाम 2022 घोषित करने की संभावना है। हालांकि यह परिणाम (अस्थाई रूप से) 15 फरवरी को जारी होने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिजल्ट जारी होने के बाद आप ctet result official website ctet.nic.in पर देख सकेंगे।

स्टेटस

सीटेट एग्जाम 16 दिसंबर, 2021 से 21 जनवरी, 2022 के बीच आयोजित किया गया था।

इसके बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 1 फरवरी, 2022 को प्रोविजनल आंसर की जारी की

इस आंसर की के खिलाफ 4 फरवरी, 2022 तक ऑब्जेक्शन किया जा सकता था।

यह रिजल्ट भी राज्य विधानसभा चुनाव के बाद आने की उम्मीद है।

Also Read - सीटीईटी रिजल्ट स्टेटस, जानें क्या है सामान्यीकरण प्रक्रिया और क्यों है इसकी जरूरत

3) यूपी एसआई: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (यूपीपीआरबी) ने यूपी पुलिस भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी की थी, जिसके माध्यम से 9,534 रिक्तियों को भरा जाना था। इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन आए एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लिखित परीक्षा भी 2 दिसंबर को संपन्न हो चुकी है, ऐसे में अब इस परीक्षा का भी रिजल्ट आना बाकी है, परिणाम आते ही आप up police si official website uppbpb.gov.in से रिजल्ट देख पाएंगे।

स्टेटस

यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा 3 फेज में आयोजित की गई थी।

पहला फेज 12 से 17 नवंबर 2021, दूसरा फेज 20 से 25 नवंबर 2021 और तीसरा फेज 27 नवंबर से 02 दिसंबर 2021 तक आयोजित किया गया।

इसके बाद 17 दिसंबर, 2021 को प्रोविजनल आंसर जारी की गई।

जबकि 23 दिसंबर, 2021 तक ऑब्जेक्शन करने का मौका दिया गया था, इसके बाद से फाइनल आंसर की व रिजल्ट दोनों रुके हुए हैं।

उम्मीद है यह रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किए जाने की संभावना है।

 4) एसएससी जीडी कांस्टेबल: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर, 2021 के बीच किया गया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 25000 से ज्यादा पदों को भरा जाना है। परिणाम ssc gd constable official website ssc.nic.in पर देखा जा सकेगा। खैर जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दें, कि इस परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रेल को जारी किया जाएगा।

स्टेटस

इस परीक्षा की भी आंसर की 24 दिसंबर, 2021 को जारी की गई थी।

इसके बाद एसएससी ने 31 दिसंबर, 2021 तक ऑब्जेक्शन उठाने का मौका दिया था, जिसके लिए प्रति सवाल या प्रति ऑब्जेक्शन के लिए 100 रुपये शुल्क देना था।

Also Read - देखें कब जारी होगा एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम, कितना होगा कटऑफ