लाइव टीवी

CTET Result 2022: सीटेट परीक्षा के रिजल्ट जल्द, जानें पिछले वर्ष के कट-ऑफ व अन्य जानकारी

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Feb 24, 2022 | 15:53 IST

CTET Result 2021-2022 Date: सीटीईटी परिणाम 2021 को 15 फरवरी तक जारी किया जाना था, लेकिन अभी तक जारी नहीं किया गया है। सीटीईटी के उम्मीदवार जल्द से जल्द परिणाम जारी करने की मांग कर रहे हैं। उम्मीदवार यहां सीटीईटी परिणाम 2021 को लेकर लेटेस्ट अपडेट व पिछले वर्ष के कट-ऑफ चेक कर सकते हैं...

Loading ...
सीटेट रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां देखें लेटेस्ट स्टेटस व रिजल्ट लिंक (i-stock)
मुख्य बातें
  • केद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जल्द जारी हो सकते हैं सीटेट रिजल्ट
  • ctet.nic.in से चेक कर सकेंगे परिणाम, व देख सकेंगे अन्य जानकारी
  • देखें लेटेस्ट स्टेटस, पिछले वर्ष के कट-ऑफ व अन्य जानकारी

CTET Result 2021-2022 Date: Central Board of School Education (CBSE) Central Teachers Eligibility Test (CTET) December 2021 Session Result कभी भी जारी हो सकता है। एक बार सीटेट रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ctet.nic.in से परिणाम चेक कर सकेंगे, साथ ही इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा, ताकि आप एक क्लिक से अपने रिजल्ट्स चेक कर सकें। 

पहले जारी एक नोटिफिकेशन में बताया गया था कि केंद्रीय स्कूल शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) दिसंबर 2021 सत्र परिणाम 15 फरवरी, 2022 तक जारी किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने कहा था कि यह संभावित तारीख है। संभावित तारीख के बाद से एक हफ्ते का समय निकल चुका है लेकिन अभी तक आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

ऑनलाइन परिणामों की जांच के लिए, उम्मीदवारों को सीटीईटी रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण के साथ तैयार रहना चाहिए। परिणाम डाउनलोड करने का तरीका यहां देखें

How to Check CBSE CTET on ctet.nic.in

  • Official website of CTET पर जाएं।
  • होमपेज पर CTET December Result 2021 नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा
  • यहां रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब ctet result 2021 december january स्क्रीन पर आ जाएगा, इसकी एक कॉपी प्रिंट करा लें।

Also Read - cbse ctet result is going to be release soon ctet nic in check qualifying marks result link

अभी तक के स्टेटस की बात करें, तो सीबीएसई द्वारा आंसर की व क्वेश्चन पेपर जारी किया जा चुका है, लेकिन रिजल्ट का इंतजार अभी भी 20 लाख उम्मीदवार कर रहे हैं। इसके अलावा जारी नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि "परिणामों का कोई पुनर्मूल्यांकन / पुन: जांच नहीं होगी। इस संबंध में किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा।"

परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को कट-ऑफ स्कोर हासिल करना होगा। अलग-अलग कैटेगरी के लिए कट-ऑफ अलग-अलग कट-ऑफ होगा। बोर्ड परिणाम के साथ अंतिम उत्तर कुंजी और श्रेणीवार कट-ऑफ स्कोर भी जारी करेगा। आप यहां पिछले वर्षों की कट-ऑफ देख सकते हैं।

वर्ग जनवरी 2021
सामान्य 70/150
ओबीसी 85/150
एससी 80/150
एसटी 80/150

फिलहाल फैक्ट यही है कि सीटीईटी 2021 परिणाम तिथि, समय की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर कई उम्मीदवार ट्वीट पर ट्वीट कर रहे हैं।