लाइव टीवी

CUET 2022 New Date: सीयूईटी रजिस्ट्रेशन डेट में हुआ बदलाव, जानें cuet.samarth.ac.in पर कब से करें आवेदन?

Updated Apr 03, 2022 | 15:01 IST

CUET 2022 रजिस्ट्रेशन डेट्स को संशोधित कर दिया गया है। NTA ने नया शेड्यूल जारी किया है और उम्मीदवार अब CUCET के लिए 6 अप्रैल, 2022 से आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। नया डेट शेड्यूल नीचे देख सकते हैं।

Loading ...
CUET 2022 की नई डेट्स
मुख्य बातें
  • कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की रजिस्ट्रेशन डेट में हुआ बदलाव।
  • आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर 6 अप्रैल से करें आवेदन।
  • NTA की ओर से CUET रजिस्ट्रेशन के लिए नई डेट्स का शेड्यूल।

CUET 2022 Registration New Dates: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, CUET 2022 रजिस्ट्रेशन डेट राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA की ओर से बदल दी गई है। nta.ac.in पर आधिकारिक नोटिस के अनुसार, CUCET आवेदन पत्र अब 6 अप्रैल, 2022 को जारी होगा। CUET परीक्षा में रुचि रखने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर दी डेट से ऑनलाइन आवेदन करें।

CUET 2022 रजिस्ट्रेशन 2 अप्रैल, 2022 को CUCET पर पिछली NTA अधिसूचना के अनुसार शुरू हुआ था। इसके अलावा कुछ अज्ञात कारण से NTA ने CUET आवेदन पत्र की तारीखों में बदलाव भी किया है और उम्मीदवार 6 अप्रैल से 6 मई, 2022 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

छात्रों को सूचित किया जाता है कि NTA ने केवल CUET रजिस्ट्रेशन की डेट बदली हैं, परीक्षा डेट नहीं। जबकि सटीक सीयूसीईटी डेट फिलहाल पता नहीं है। यह अस्थाई रूप से जुलाई, 2022 का पहला या दूसरा सप्ताह तक हो सकती है। उम्मीदवार यहां दी गई टेबल में बदली हुई डेट्स का अपडेट देख सकते हैं।

Also Read: PSTET Result 2021-2022: पीएसटीईटी का रिजल्ट pstet.pseb.ac.in से करें डाउनलोड, PSEB ने किया जारी

CUET 2022: संशोधित डेट्स

ईवेंट का नाम डेट
CUCET 2022 रजिस्ट्रेशन शुरू 6 अप्रैल, 2022
ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 6 मई 2022, 5 pm तक
फीस देने की लास्ट डेट  6 मई 2022, 11:55 pm तक
CUET 2022 डेट July, 2022 का पहला या दूसरा सप्ताह
CUET एडमिट कार्ड 2022 आधिकारिक अपडेट नहीं

सीयूईटी 2022 लैन आधारित सीबीटी पेपर होगा। सभी छात्रों के लिए, यह दो स्लॉट में आयोजित किया जाएगा। पहला स्लॉट 195 मिनट के लिए और दूसरा स्लॉट 225 मिनट के लिए होगा। पेपर 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे।

Also Read: UKPSC CSE Prelims Exam 2021: आज आयोजित होगी यूकेपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा, जानें परीक्षा पैटर्न समेत ये जरूरी बातें

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि NTA की ओर से जल्द CUET 2022 सूचना बुलेटिन जारी करने की उम्मीद है और सबसे अधिक संभावना रजिस्ट्रेशन डेट को लेकर होगी। पाठ्यक्रम, पेपर पैटर्न आदि के विवरण के लिए, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।