लाइव टीवी

CUET PG Result 2022: यूजीसी का सीयूईटी पीजी रिजल्ट से पहले नया नोटिफिकेशन, यूनिवर्सिटी को दी ये सलाह

Updated Sep 25, 2022 | 23:08 IST

UGC CUET Result 2022: यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग (यूजीसी) ने यूनिवर्सिटी से सीयूईटी पीजी परिणामों से पहले प्रवेश के समय पर संचालन के लिए तैयार रहने का अनुरोध किया है।

Loading ...
CUET PG Result 2022
मुख्य बातें
  • सीयूईटी पीजी के लिए कुल 3.6 लाख आवेदकों ने नोमिनेशन किया है।
  • 26 सितंबर को शाम 6 बजे घोषित किया जाना है परिणाम।
  • सीयूईटी परिणाम के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन कार्यक्रमों में ले सकेंगे एडमिशन।

UGC message to Universities: यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों से सीयूईटी पीजी परिणामों से पहले प्रवेश के समय पर संचालन के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है। CUET PG 2022 का परिणाम 26 सितंबर को शाम 4 बजे तक घोषित किया जाएगा। यूजीसी की ओर से वित्त पोषित केंद्रीय विश्वविद्यालयों और राज्य, निजी, डीम्ड-टू-बी विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के लिए पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनटीए की ओर से सीयूईटी पीजी 2022 परीक्षा आयोजित की गई थी।

यूजीसी की आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है, 'CUET PG 2022 के परिणाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से कल, 26 सितंबर को शाम 4 बजे तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि वेबसाइट और वेब पोर्टल सहित प्रवेश के लिए आवश्यक तैयारी करें, ताकि सीयूईटी स्कोर के आधार पर पीजी प्रवेश प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके।'

Also Read: CUET PG Result 2022: सीयूईटी पीजी का रिजल्ट कल, यूजीसी के अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी जानकारी

CUET-PG के लिए कुल 3.6 लाख आवेदकों ने नामांकन किया था, जिसमें 1.8 लाख से अधिक पुरुष और 1.7 लाख महिलाएं थीं। परीक्षा के लिए 55 प्रतिशत से अधिक छात्र उपस्थित थे।

Also Read: CG TET Answer Key 2022: कल इस समय जारी होगी सीजी टीईटी आंसर की, देखें कटऑफ लिस्ट

CUET PG फाइनल आंसर की बीते 24 सितंबर, 2022 को जारी की गई थी। जो उम्मीदवार CUET PG परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अंतिम कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद, परिणाम लिंक और परिणाम की जांच करने के स्टेप्स अपडेट किए जाएंगे अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।