लाइव टीवी

English Speaking Tips: बिना टीचर बोलना चाहते हैं फर्राटेदार इंग्लिश, तो अपनाएं ये खास टिप्स

Updated May 29, 2022 | 23:08 IST

English Speaking Tips: अंग्रेजी के बगैर सफल करियर बनाने की कल्‍पना करना ही बेकार है। यह अब सिर्फ एक भाषा या स्किल नहीं रह गई, बल्कि हर फील्‍ड में सफल करियर की जरूरत बन गई है। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्‍स बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप फर्राटेदार अंग्रेजी सीख जाएंगे।

Loading ...
फर्राटेदार इंग्लिश बोलने के शानदार टिप्‍स
मुख्य बातें
  • अंग्रेजी सीखने का पहला नियम शर्म और झिझक त्‍याग दें।
  • घर में हों या बाहर, बोलें ज्‍यादा से ज्‍यादा अंग्रेजी के शब्‍द।
  • अंग्रेजी को बनाएं अपने जीवन का हिस्‍सा, हर कार्य सोचें अंग्रेजी में।

English Speaking Tips: आज के समय में अंग्रेजी भाषा के ज्ञान के बिना सफल करियर बनाने के बारे में सोचना वैसे ही है जैसे क्रिकेट के खेल में बल्‍ले को सही तरीके से न पकड़ने वाला खिलाड़ी शतक मारने के बारे में सोचे। यह भले ही एक भाषा मात्र है, लेकिन इसके नॉलेज के बिना कॉपरेट, एजुकेशन, स्पोर्ट्स जैसे किसी भी सेक्‍टर में अच्‍छा करियर बना पाना मुमकिन नहीं है। अंग्रेजी का ज्ञान केवल लिखने के लिए ही नहीं बोलने के क्रम में भी महत्वपूर्ण होता है और इस फील्‍ड में महरत हासिल करने के लिए प्रैक्टिस बेहद जरूरी है।

अगर आप भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सीख कर अपने करियर को ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं तो यहां पर दिए गए टिप्‍स को फॉलो कर सकते हैं। ये आपकी अंग्रेजी बोलेने की क्षमता को और भी बेहतर बनाएंगे।

शर्म को छोड़ दें

अंग्रेजी सीखने का सबसे पहला नियम है कि आप शर्म और अपने अंदर की झिझक छोड़ दे। किसी भी नई चीज को सीखने में सबसे बड़ी अड़चन यही होता है। जब आप खुल कर बिना शर्म के हर जगह बोलने की कोशिश करेंगे, तभी आप इस भाषा को सीख पाएंगे।

ज्यादा से ज्यादा अंग्रेजी बोलें

कहा जाता है कि किसी भी चीज को अभ्‍यास से हासिल किया जा सकता है। अगर रोजाना अंग्रेजी बोलने का प्रयास किया जाए तो इसमें कोई भी अपने मातृभाषा की तरह महरत हासिल कर सकता है। अपनी अंग्रेजी में सुधार के लिए आपको इस भाषा के ज्‍यादा से ज्‍यादा शब्‍दों को बोल कर लागातार अभ्‍यास करना होगा। जब आप अकेले हों तो जोर-जोर से अपने बारे में बताएं और खुद से बात करें।

Also Read: Scholarships For Study: कॉलेज छात्रों के लिए ये हैं टॉप 5 स्‍कॉलरशिप, जानिए योग्‍यता और अन्‍य जरूरी बातें

अंग्रेजी को जिंदगी का हिस्सा बनाएं

अगर आप फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना चाहते हैं तो इसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लें। आप चाहें कोई गैजेट इस्तेमाल करते हैं या कोई सर्विस इस्तेमाल करते हैं, हर जगह अंग्रेजी को पहले नंबर पर रखें। अगर कोई टीवी शो हिंदी में आता है तो उसे भी अंग्रेजी सबटाइटल के साथ ही देखें। ज्यादा से ज्यादा अंग्रेजी किताबों को पढ़ने की कोशिश करें। घर में रूटीन के कामों व समानों का उच्‍चारण अंग्रेजी में ही करें।

उच्चारण पर ध्यान दें

बेहतर और धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने के लिए शब्‍दों के उच्चारण पर खास ध्यान देना जरूरी है। क्योंकि अंग्रेजी कितनी भी बेहतर हो अगर उच्चारण ठीक नहीं हो तो यह आकर्षक नहीं लगती। उच्चारण के लिए आवश्यक है कि जोर-जोर से बोलकर शब्दों को पढ़ा जाए। जब आपके उच्चारण बेहतर हो जाएंगे तो अंग्रेजी अपने आप खूबसूरत लगने लगती है।

इंग्लिश ग्रामर पर ज्‍यादा ध्यान न दें

धराप्रवाह अंग्रेजी बोलने के क्रम में कई बार ग्रामर की अशुद्धियां होने लगती हैं, यह आम बात है, इसपर ज्‍यादा ध्‍यान न दें। लिखते समय ग्रामर का ध्यान रखना आवश्यक है लेकिन धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने के राह में हमें ग्रामर की अशुद्धियों पर अधिक ध्यान नहीं देना चाहिए।

टेक्नोलॉजी का करें इस्तेमाल

आज का दौर टेक्नोलॉजी का है और इस दौर अंग्रेजी सीखना बिल्कुल मुश्किल नहीं है। आप घर बैठे टेक्नोलॉजी की मदद से धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलना सीख सकते हैं। आप गूगल पर जाकर कोई भी शब्‍द या वाक्‍य पूछ सकते हैं। अगर आप उसे गलत भी लिखते हैं तो यहां पर वह सही क्रम में मिल जाएगा।