लाइव टीवी

Gate Answer Key 2022: जारी हुई गेट परीक्षा की आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Feb 21, 2022 | 11:30 IST

GATE 2022 answer key आज आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitkgp.ac.in पर जारी कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार यहां GATE 2022 answer key डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक दोनो पा सकेंगे...

Loading ...
गेट आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड व देखें ऑब्जेक्शन का तरीका
मुख्य बातें
  • गेट 2022 आंसर की आज कुछ देर में होगी जारी
  • उम्मीदवार gate.iitkgp.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे
  • देखें किस तारीख के बीच में कर सकते हैं आवेदन

Gate Answer Key 2022 Date: Indian Institute of Technology, Kharagpur Graduate Aptitude Test in Engineering, GATE Answer Key 2022 जारी हो चुकी है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर GATE 2022 answer key आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitkgp.ac.in पर जारी की है। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से Gate Answer Key 2022 चेक चेक कर सकते हैं। GATE 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने नामांकन आईडी / ईमेल पते और पासवर्ड का उपयोग करके आवेदक के पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

ऑब्जेक्शन करने का मिलेगा मौका

आज जारी हुई GATE 2022 answer key प्रोविजनल यानी अनंतिम है, जिसके बाद उम्मीदवारों को 22 से 24 फरवरी, 2022 तक ऑब्जेक्शन उठाने का मौका दिया जाएगा। यदि ऑब्जेक्शन सही होंगे तो Indian Institute of Technology, Kharagpur इन पर विचार करेगा और पाए गए सही ऑब्जेक्शन के आधार पर GATE 2022 final answer key जारी करेगा। GATE 2022 Result अंतिम उत्तर कुंजी पर आधारित होगा।

ऐसे चेक करें GATE 2022 Answer Key

  • गेट की आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitkgp.ac.in पर जाएं
  • होमपेज पर, दाएं तरफ 'लॉगिन' नाम के बटन पर क्लिक करें
  • यहां Enrollment ID / Email Address और Password का इस्तेमाल करें
  • लॉगिन करें
  • GATE 2022 answer key स्क्रीन पर आ जाएगी, इस डाउनलोड कर लें

Direct Link for GATE Answer Key 2022

आंसर-की चेक करें और डाउनलोड करें, ध्यान रहे यदि आप इस आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करना चाहते हैं तो आपको उचित सबूत भी पेश करने होंगे।

IIT Kharagpur पहले ही रिस्पॉन्स शीट और गेट 2022 प्रश्न पत्र जारी कर चुका है, अब उम्मीदवार आंसर-की से संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं और अपने उत्तरों की जांच और मिलान कर सकते हैं। GATE 2022 मार्किंग स्कीम के अनुसार पेपर नेगेटिव मार्किंग के अधीन है, इसलिए छात्रों को अपने स्कोर का मूल्यांकन करते समय अंक काट लेना चाहिए।