लाइव टीवी

GATE 2022 Response Sheet: आईआईटी ने जारी की गेट परीक्षा की रिस्‍पांस शीट, ऐसे करें चेक और मार्क्‍स कैलकुलेट

Updated Feb 15, 2022 | 21:27 IST

GATE 2022 Response Sheet: आईआईटी खड़गपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2022) की रिस्‍पांस शीट जारी कर दी है। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

Loading ...
GATE 2022 Response Sheet
मुख्य बातें
  • लॉगिन के लिए नामांकन आईडी समेत इन डिटेल्‍स की होगी जरूरत
  • रिस्‍पांस शीट के जरिए उम्‍मीदवार संभावित स्‍कोर की गणना कर सकते हैं
  • गेट 2022 परीक्षा के रिजल्‍ट 17 मार्च तक जारी किए जा सकते हैं

GATE 2022 Response Sheet: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2022)  की रिस्‍पांस शीट जारी कर दी है। आईआईटी ने इसे 15 फरवरी यानि मंगलवार को आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किया है। सभी उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए उम्‍मीदवार संभावित स्‍कोर भी कैलकुलेट कर सकते हैं। 21 फरवरी, 2022 को संस्थान GATE 2022 ऑनलाइन आंसर की जारी करेगा।

रिस्‍पांस शीट आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in के माध्यम से डाउनलोड की जा सकती है। इसके लिए उम्मीदवारों को नामांकन आईडी या ई-मेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। GATE परीक्षा की रिस्पांस शीट प्रश्न पत्र के साथ जारी की जाती है। उम्मीदवार प्रत्येक प्रश्न के लिए प्रश्न आईडी और प्रश्न के साथ रिएक्‍शन मार्कर देख सकते हैं।

रिस्पांस शीट कैसे करें चेक 

  • गेट 2022 रिस्‍पांस शीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर 'लॉगिन' टैब पर क्लिक करें। 
  • अपना नामांकन नंबर/ईमेल पता, साथ ही अपना पासवर्ड दर्ज करें। 
  • आपकी रिस्‍पांस शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

17 मार्च तक जारी होंगे रिजल्‍ट 

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी, 6 फरवरी, 12 फरवरी और 13 फरवरी, 2022 को दोपहर के सत्र में आयोजित किया गया था। संस्‍थान की ओर से GATE 2022 के परिणाम 17 मार्च 2022 को ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। 

स्‍कोर कैलकुलेट करने में मिलेगी मदद

परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए परीक्षा प्राधिकरण द्वारा गेट रिस्‍पांस शीट जारी की जाती है। GATE 2022 आंसर की के संयोजन में अपनी रिस्‍पांस शीट उपयोग करके उम्‍मीदवार अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन और GATE परिणाम में अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।