लाइव टीवी

GATE 2022 result: इस तारीख को जारी होगा गेट रिजल्‍ट, जानें कैसे चेक कर सकेंगे स्‍कोरकार्ड

Updated Mar 07, 2022 | 21:53 IST

GATE 2022 result date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर अगले सप्‍ताह तक गेट 2022 परीक्षा के पर‍िणाम जारी करेगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा।

Loading ...
GATE 2022 result date
मुख्य बातें
  • 17 मार्च को जारी किया जाएगा परिणाम
  • 21 मार्च से स्‍कोरकार्ड होंगे उपलब्‍ध
  • स्‍कोरकार्ड की वैधता 3 साल के लिए होगी

GATE 2022 result date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर की ओर से अगले सप्ताह ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के परिणाम घोषित किए जाएंगे। पहले निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, नतीजे 17 मार्च को जारी किए जाएंगे। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा संस्थान की ओर से स्‍कोरकार्ड भी उपलब्‍ध कराए जाएंगे। जिसे उम्‍मीदवार 21 मार्च से डाउनलोड कर सकेंगे। 

IIT खड़गपुर द्वारा GATE के परिणाम प्रकाशित होने के बाद, सभी उम्मीदवार वेबसाइट -gate.iitkgp.ac.in पर लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर की जांच के लिए उन्‍हें जरूरी क्रेडेंशियल्‍स की जरूरत होगी। इस साल, IIT खड़गपुर ने 05 और 06 फरवरी और 12 और 13 फरवरी, 2022 को GATE 2022 परीक्षा आयोजित की गई थी। 

ऐसे चेक करें परिणाम 

  • गेट 2022 रिजल्‍ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट GATE 2022 -gate.iitkgp.ac.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर, "गेट 2022 रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपनी साख दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • आपका GATE 2022 परिणाम स्‍क्रीन पर आ जाएगा। 
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का प्रिंट आउट लें।

31 मई तक डाउनलोड कर सकेंगे स्‍कोरकार्ड 
आईआईटी ओर से जारी सूचना के अनुसार, गेट 2022 स्कोरकार्ड 21 मार्च 2022 से वेबसाइट पर उपलब्‍ध होंगे, जिसे 31 मई 2022 तक मुफ्त डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसकी वैधता परिणाम की घोषणा की तारीख से तीन साल के लिए वैध होगी। 

सॉफ्ट कॉपी के लिए देना होगा शुल्‍क 
गेट क्‍वालिफाई करने वाले योग्य उम्मीदवारों को अगर 31 मई, 2022 के बाद और 31 दिसंबर, 2022 तक अपने गेट स्कोरकार्ड की सॉफ्ट कॉपी की आवश्यकता होती है, तो उन्हें इसे प्राप्त करने के लिए 500 रुपये का शुल्क देना होगा।