लाइव टीवी

Bruce Lee Motivational Quotes: चीजों को नहीं खुद को महत्व दें, पढ़ें बूस्र ली के ये मोटिवेशनल कोट्स

Updated Mar 19, 2022 | 20:16 IST

Motivational Quotes: अगर आप भी दुनिया की चकाचौंध में अपने से ज्यादा भौतिकवाद को बढ़ावा देते हैं तो ये आपके लिए खतरे की घंटी है। अगर आप ही खुद को महत्व देना छोड़ देंगे तो दुनिया से आप क्या उम्मीद करेंगे। महान अभिनेता ब्रूस ली के अनुसार खुद को महत्व देना सबसे ज्यादा जरूरी है।

Loading ...
Bruce Lee Motivational Quotes
मुख्य बातें
  • जिसकी जरूरत नहीं वह सामान न खरीदें
  • रिश्तों को निभाएं और जिएं
  • अपने महत्व को समझें और अपनी प्रगति करें

Motivational Quotes by Bruce LeeIn Hindi:  महान अभिनेता ब्रूस ली का कथन आज के भौतिकवादी युग में सच साबित हो रहा है। आजकल लोग इतने भौतिकवादी हो गए हैं कि उनमें चीजें जमा करने की होड़ लग गई है। जिसके पास जितना ज्यादा और कीमती सामान होता है वो खुद को उतना ज्यादा रईस समझता है और खुद को महत्व देना भूल जाता है। ऐसे में लोग अपने जीवन के मूल्यों और अपनी असली खुशी को ही भूल जाते हैं और सामान जुटाने की होड़ में लग जाते हैं। जब आप अंदर से खाली होने लगते हैं तो उस सूनेपन को भरने के लिए आप बाहर से चीजें भरते हैं। यह छलनी में रेत भरने जैसा है, जो थोड़ी देर के लिए तो भर जाएगा लेकिन धीरे—धीरे खाली हो जाएगा और आप अकेले रह जाएंगे। कुछ आसान टिप्स की मदद से आप भौतिकवादी सोच को दूर कर सकते हैं।

पढ़ें - यूक्रेन से लौटे छात्रों के एजुकेशन लोन डिफॉल्ट होने का खतरा, क्या सरकार देगी राहत

भौतिकवाद को कम करें

आपका महत्व आपकी चीजों के कारण नहीं है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि आप खुद को लोगों से आगे दिखाने के लिए चीजों को अपने से ज्यादा महत्व देने लगते हैं। चीजों की जरूरत सिर्फ सामाजिक ​परिवेश में व्यवस्था बनाए रखने के लिए होती हैं। सामान खरीदने की चाहत को कम करें और जितना जरूरी है बस उतना ही रखें।

पढ़ें- कब जारी होगा यूपीटेट परीक्षा का रिजल्ट? इतनी रह सकती है कट-ऑफ

रिश्तों को निभाएं

रिश्ते आपकी दौलत नहीं है। रिश्ते दुनिया के सामने दिखावा करने के लिए नहीं होते। रिश्ते तो निभाने और जीने के लिए होते हैं। रिश्तों में आपसी प्रेम और सम्मान की भावना रखें। अगर आप अपने रिश्तों का दिखावा करेंगे तो उसके सुख को उतना कम महसूस कर पाएंगे। आपको न तो खुद को महत्व समझ आएगा न ​ही दूसरों का।

लक्ष्यों और चुनौतियों का सिस्टम बनाएं

अपने आंतरिक खोखलेपन को भरने के लिए सामान जमा करने से बचें। इसकी जगह लक्ष्यों और चुनौतियों का एक सिस्टम बनाएं। अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उनको पाने के लिए बाधाओं को पार करने से आपका ​आंतरिक विकास होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप सक्षम होंगे।

दूसरों की मदद करें

आप एनर्जी को सामान जुटाने की जगह दूसरों की मदद करने में लगाएं। स्वार्थ को हटाकर निस्वार्थता की तरफ बढ़ें। दूसरों की मदद कर आप अपने दिमाग से भौतिकवादी विचारों को दूर कर सकते हैं और अपने महत्व को भी समझ सकते हैं।