लाइव टीवी

GSEB HSC 12th Science Result 2022 Date: गुजरात बोर्ड कल जारी करेगा 12वीं साइंस स्‍ट्रीम का रिजल्‍ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Updated May 11, 2022 | 17:36 IST

GSEB Gujarat Board HSC Class 12th Science Result 2022 Date: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, GSEB व गुजरात बोर्ड एचएससी यानि 12वीं कक्षा के साइंस स्‍ट्रीम के परिणाम कल यानि 12 मई, 2022 को जारी किया जाएगा।

Loading ...
GSEB Gujarat Board HSC Class 12th Science Result

GSEB Gujarat Board HSC Class 12th Science Result 2022 Date: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, GSEB व गुजरात बोर्ड एचएससी यानि 12वीं कक्षा के साइंस स्‍ट्रीम के परिणाम कल यानि 12 मई, 2022 को जारी किया जाएगा। इसकी घोषणा आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। इसकी पुष्टि गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने ट्वीट करके की। 

हालांकि जीएसईबी वाणिज्य और कला परिणाम के लिए अभी तक सटीक तारीख घोषित नहीं की गई है। पिछले रुझानों के अनुसार, वाणिज्य और कला के परिणाम दस दिनों में जारी किए जा सकते हैं। गुजरात बोर्ड की कक्षा -12 साइंस स्‍ट्रीम की परीक्षा में लगभग 1.07 लाख छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा का आयोजन 28 मार्च, 2022 और 8 अप्रैल, 2022 के बीच किया गया था। 

ऐसे चेक करें परिणाम 

  • कक्षा 12वीं के परिणाम चेक करने के लिए आधिकारिक जीएसईबी वेबसाइट  gseb.org पर जाएं । 
  • होमपेज पर दिए गए गुजरात बोर्ड कक्षा 12 विज्ञान परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें। 
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • पेज डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट रखें। 

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की आंसर की जारी 
गुजरात बोर्ड ने बुधवार को गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (गुजसीईटी) की उत्तर कुंजी घोषित की, जिसका आयोजन 18 अप्रैल को हुआ था। जिसमें 1.07 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। बोर्ड ने यह भी घोषित किया है कि गुजरात सीईटी का परिणाम भी गुरुवार को घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री परिणाम का ऐलान ऑनलाइन करेंगे। छात्र इसे गुरुवार सुबह 10 बजे से गुजरात शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं।