लाइव टीवी

GSEB 10th result 2021: जीएसईबी बोर्ड ने 10वीं के नतीजों को किया जारी, इस तरह देखें नतीजे

Updated Jun 30, 2021 | 10:50 IST

गुजरात बोर्ड ने 10वीं के नतीजों को घोषित कर दिया है। छात्र अपने परीक्षा परिणामों को इस तरह से देख सकते हैं।

Loading ...
गुजरात बोर्ड ने 10वीं के नतीजों को किया जारी, ऐसे करें चेक
मुख्य बातें
  • गुजरात राज्य एजुकेशन बोर्ड ने 10वीं के नतीजों को जारी किए
  • इस दफा शत प्रतिशत नतीजे आए, आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर नतीजे चेक किए जा सकते हैं।
  • कोरोना की वजह से इस साल परीक्षा नहीं कराई गई थी।

गुजरात स्टेट एजुकेशन बोर्ड यानी जीएसईबी ने 10वीं के नतीजों को घोषित कर दिया है। कोरोना महामारी की वजह से राज्य सरकार ने परीक्षा नहीं कराने का फैसला किया था। पूरे राज्य में करीब आठ लाख 57 हजार छात्रों को उत्तीर्म किया गया है इस तरह से शत प्रतिशत परिणाम घोषित किया गया है। छात्र, गुजरात शिक्षा बोर्ड यानी gseb.org पर अपने नतीजों को देख सकते हैं। स्कूल आधिकारिक साइट से रिजल्ट को डाउनलोड कर छात्रों को देंगे। 


GSEB SSC रिजल्ट 2021 कैसे करें चेक

  1.  आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर जाएं।
  2. SSC Result 2021’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. छात्र क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
  4. गुजरात एसएससी  परिणाम 2021 स्क्रीन पर नजर आएगा। 
  5. नतीजों को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट रखें

3.75 ज्यादा छात्र पास
पिछले साल की तुलना में इस वर्ष करीब पौने चार लाख ज्यादा छात्र पास हुए हैं। इसमें करीब 17 हजार छात्रों को A-1 ग्रेड मिला है। इस दफा कुल 4, 90, 472 लड़के और 3, 66, 722 लड़कियों का नामांकन था। जो छात्र अपने नतीजों से  संतुष्ट नहीं हैं वे हालात सही होने पर पेन और पेपर टेस्ट दे सकते हैं। बता दें कि सीबीएसई की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने के केंद्र सरकार के फैसले के तुरंत बाद सरकार ने कहा था कि वह बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के अपने फैसले पर फिर से विचार करेगी।