लाइव टीवी

GUJCET final answer key 2022: जीयूजेसीईटी परीक्षा की अंतिम उत्‍तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Updated May 11, 2022 | 22:29 IST

GUJCET final answer key 2022: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने GUJCET 2022 की फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्‍मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading ...
GUJCET final answer key 2022
मुख्य बातें
  • आंसर की के बाद जारी किया जाएगा परिणाम
  • 18 अप्रैल को आयोजित की गई थी परीक्षा
  • व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मिलेगी योग्‍यता

GUJCET final answer key 2022: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने  GUJCET 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट gseb.org के माध्‍यम से डाउनलोड कर सकते हैं। ये पीडीएफ फॉरमेट में उपलब्ध है। GUJCET 2022 परिणाम 12 मई को ऑनलाइन मोड में घोषित किए जाएंगे। 

GUJCET 2022 परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराया गया था। ये पेन और पेपर आधारित परीक्षा थी। जीएसईबी परिणाम ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाएगा। हालांकि, उम्मीदवारों को अपने संबंधित स्कूलों से वास्तविक मार्कशीट को भौतिक रूप से लेना होगा। इससे पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। इसमें छात्रों को मौका दिया गया था कि वो किसी सवाल का जवाब गलत होने पर वो आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को 500 रुपए बतौर शुल्‍क जमा करना था। 

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की 

  • GUJCET 2022 की आधिकारिक वेबसाइट- gseb.org पर जाएं।
  • 'GUJCET 2022 फाइनल आंसर की' लिंक पर क्लिक करें।
  • अंतिम उत्तरों की पीडीएफ फाइल के साथ स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • GUJCET 2022 उत्तर कुंजी की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट भी लें।

इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश 
GUJCET 2022 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार विभिन्‍न संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। इसके अलावा, GSEB ऑफलाइन मोड में GUJCET काउंसलिंग 2022 आयोजित करेगा।