लाइव टीवी

HBSE 10th, 12th Result 2022 Date: इस दिन जारी हो सकता है हरियाणा बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 

Updated Jun 10, 2022 | 13:34 IST

HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2022 Date and Time (हरयाणा बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट कब आएगा 2022): bseh.org.in पर जल्द ही हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।

Loading ...
HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2022 Date
मुख्य बातें
  • हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम को लेकर फिलहाल कोई अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।
  • उम्मीद है कि जल्द ही हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करेगा।
  • छात्र अपना परिणाम हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।

HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2022 Date: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा, भिवानी किसी भी समय राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम 2022 जारी करने की सूचना दे सकता है। खबरों के अनुसार, इसी महीने हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम 2022 जारी किए जा सकते हैं। छात्रों को यह सूचित किया जाता है कि, जैसे ही एचबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होंगे वैसे ही वह ऑफिशल वेबसाइट bseh.org.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे। उम्मीद है कि जल्द ही हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम 2022 को लेकर कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट करेगा। 

Also Read: MBOSE SSLC, HSSLC Result 2022: घोषित हुए मेघालय बोर्ड 10वीं व 12वीं के परिणाम, यहां से करें चेक

कयास लगाए जा रहे हैं कि, हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों को अलग-अलग दिनों पर जारी किया जाएगा। ‌अगर हरियाणा बोर्ड के पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड की बात की जाए तो, बोर्ड ने जब भी कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी किए हैं, तब दोनों के बीच में तकरीबन 2 से 3 दिन का गैप जरूर रखा है। इसके साथ हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों को एग्जाम के 45 से 50 दिनों के अंदर जारी किया है। इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 20 और 27 अप्रैल को खत्म हुए थे। ऐसे में उम्मीद है कि इस वर्ष जून के महीने में रिजल्ट जारी होगा। 

Also Read: HPBOSE 10th 12th Result 2022 Date: इस समय जारी होगा हिमाचल प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट, देखें रुझान

इस दिन जारी हो सकता है परिणाम, यहां देखें पिछले ट्रेंड

वर्ष                                                                 परिणाम तिथि
2022           15 जून तक परिणाम जारी हो सकते हैं।
2021 11 जून, 2022 (एग्जाम को कैंसिल कर दिया गया था)
2020 10 जुलाई 2022 (कक्षा 10वीं)
2019 17 मई 2019 (कक्षा 10वीं)

छात्र यह जान लें कि हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम 2022 की तिथि को लेकर फिलहाल कोई सूचना नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि हरियाणा बोर्ड जल्द ही परिणाम को लेकर कोई बड़ा अनाउंसमेंट करेगा। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि 15 जून तक कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी किए जा सकते हैं।