लाइव टीवी

HBSE 10th class Result 2022 Release Date: हरियाणा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट भी जल्द होगा जारी, इन वेबसाइट्स पर करें चेक

Updated Jun 16, 2022 | 16:35 IST

HBSE 10th Board Results 2022 Release Date: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी जल्द ही कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर सकता हैं। सभी छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं...

Loading ...
जल्द जारी हो सकता है हरियाणा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट
मुख्य बातें
  • हरियाणा बोर्ड जल्द कक्षा 10वीं (HBSE Class 10th Result 2022) के परिणाम जारी कर सकता है।
  • हरियाणा बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
  • सभी छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

HBSE 10th Board Results 2022 Release Date: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी, बीएसईएच जल्द ही कक्षा 10वीं के रिजल्ट (HBSE 10th Board Results 2022 Release Date) भी जारी कर सकता है। एचबीएसई ने कल, 15 जून, 2022 को दोपहर 2.30 बजे हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 वीं के परिणाम (HBSE Class 12th Results 2022) घोषित कर दिए हैं। जिसके बाद से ही हरियाणा बोर्ड के कक्षा 10वीं के छात्र भी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ कई तीसरे पक्ष की वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही वेबसाइट क्रैश होने पर सभी छात्र SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते है।

How To check HBSE 10th class Result 2022

एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं के छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-bseh.org.in पर जाए।
  • होमपेज पर ‘HBSE class 10th Result 2022’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवश्यक क्रेडियंशल्स जैसे रोलनंबर आदि डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।


Read More - ​हरियाणा बोर्ड की 12वीं के परिणामों में लड़कियों का दबदबा, शीर्ष पांच स्थान लड़कियों के नाम

How to Check HBSE Class 10th Results via SMS

भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है ऐसे में आप SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए अपने मोबाइल SMS एप्लीकेशन पर RESULTHB10'  टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें। आपका रिजल्ट आपको नंबर पर ही दिखाई देगा।


जानें पासिंग मार्क्स के बारे में

हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं  के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में 33% अंक प्राप्त करने होंगे। हालांकि वह छात्र जो ऐसा करने में नाकामयाब रहे हैं उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। बीएसईएच छात्रों को कक्षा 10वीं को पास करने का एक और मौका दिया जाएगा। जो मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होते हैं, वे कंपार्टमेंटल या पूरक परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं, जिसके बारे मे सूचना जल्द जारी की जाएगी।