लाइव टीवी

HPBOSE HP Board 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं के रिजल्ट, कब और कहां करें चेक?

Updated Jun 29, 2022 | 11:17 IST

HPBOSE Class 10th Result 2022 when and Where to check: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE आज 29 जून 2022 को कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी करने जा रहा है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबासाइट hpbose.org पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं...

Loading ...
हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2022
मुख्य बातें
  • हिमाचल प्रदेश बोर्ड आज जारी करेगा कक्षा 10वीं (HP Class 10th Result 2022) के परिणाम।
  • कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे जारी होगा।
  • छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ अन्य वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

HPBOSE HP Board 10th Result 2022 When and Where to Check: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE, आज 29 जून, 2022 को कक्षा 10वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म करने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड आज अपने 10वीं का रिजल्ट 11 बजे जारी कर देगा। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबासाइट hpbose.org पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट्स के साथ साथ छात्र अन्य वेबसाइट्स पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं जिसके बारे में इस आर्टिकल में बताया गया है।

इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

एक बार एचपीबीओएसई के कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • hpbose.org
  • Results.gov.in
  • results.nic.in

Read More- हिमाचल प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं के रिजल्ट, SMS और DigiLocker पर करें चेक

बीते वर्ष 5 जुलाई को घोषित हुए थे परिणाम

साल 2021 में, हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 5 जुलाई, 2022 को घोषित किए गए थे। कक्षा 10वीं के कुल 1,16,954 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। जिसके साथ ही कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.70 प्रतिशत दर्ज किया गया था। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष भी पास प्रतिशत अच्छा दर्ज किया जाएगा।

Read More- सीबीएसई टर्म 2 परिणाम में हो सकती है देरी, यहां देखें ​अपडेट

बता दें कि इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में कुल 1.16 लाख छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा दी थीं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह रिजल्ट से जुड़ी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और इस वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।