लाइव टीवी

HPBOSE 10th 12th Result 2022 Date: जल्‍द जारी होगा हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, मूल्यांकन प्रक्रिया हुई तेज

Updated Jun 07, 2022 | 16:14 IST

HPBOSE 10th 12th Result 2022 Date and Time Kab Aayega: हिमाचल प्रदेश बोर्ड जल्‍द ही 10वीं 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन जून के मध्य तक यानी 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Loading ...
यहां चेक कर सकेंगे हिमाचल प्रदेश बोर्ड 2022 का रिजल्ट।
मुख्य बातें
  • हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन तेज।
  • मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी परीक्षा, लाखों छात्रों ने लिया था हिस्सा।
  • पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य।

HPBOSE 10th 12th Result 2022 Date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन जून के मध्य तक यानी 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे साफ होता है कि इस बार हिमाचल प्रदेश बोर्ड के छात्रों को रिजल्ट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

बता दें इस बार हिमाचल प्रदेश स्कूल बोर्ड शिक्षा ने 10वीं की टर्म 2 परीक्षा का आयोजन 26 मार्च से 08 अप्रैल 2022 तक किया था, जिसमें 90,625 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 22 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें 87,871 छात्र शामिल हुए थे। इसके लिए राज्यभर में 2000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे स्टेप बाय स्टेप आसानी से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

HPBOSE 10th 12th Result 2022, ऐसे करें चेक

- सबसे पहलें HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट  hpbose.org पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर HP Board 10th 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- यहां अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

- आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं या प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

हालांकि अभी बोर्ड ने रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें तथा हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक साइट पर पैनी नजर बनाए रखें। रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद आपको यहां डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

मूल्यांकन प्रक्रिया तेज

हाल ही में हिमाचल प्रदेश बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने बताया था कि, मूल्यांकन प्रक्रिया देरी से शुरू होने के कारण रिजल्ट में देरी हो रही है। जून के मध्य तक मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त कर ली जाएगी। इसके बाद छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड किया जाएगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रिजल्ट जून के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की संभावना है।