लाइव टीवी

HPBOSE Class 10th Result 2022: इस दिन हिमाचल प्रदेश बोर्ड जारी कर सकता है कक्षा 10वीं के रिजल्ट, देखें ताजा अपडेट

Updated Jun 24, 2022 | 09:48 IST

HPBOSE Class 10th Result 2022 Release Date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE जल्द ही कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

Loading ...
हिमाचल प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं का रिजल्ट
मुख्य बातें
  • हिमाचल प्रदेश बोर्ड जल्द जारी कर सकता है कक्षा 10वीं का रिजल्ट।
  • कक्षा 10वीं के रिजल्ट में पास होने के लिए छात्रों को 33% अंक लाने के आवश्यकता होगी।
  • हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट की डेट और समय को लेकर आधिकारिक घोषणा भी जल्द करेगा।

HPBOSE Class 10th Result 2022 Release Date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE से अब जल्द ही 10वीं रिजल्ट 2022 के घोषणा की उम्मीद की जा रही है। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट की डेट और समय को लेकर भी आधिकारिक घोषणा जल्द ही जारी की जा सकती है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड 18 जून 2022 को कक्षा 12वीं के रिजल्ट पहले ही जारी कर चुका है। जिसके बाद से ही कक्षा 10वीं के छात्र भी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच HPBOSE के अधिकारियों की तरफ से रिजल्ट को लेकर फिलहाल कोई भी आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

इन दिन जारी हो सकता है रिजल्ट

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, HPBOSE 10वीं के परिणाम, 27 जून, 2022 को जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, फिलहाल इस डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट के समय को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि रिजल्ट 27 जून सुबह 11 बजे जारी हो सकता है।

Read More- आ गई डेट! इस दिन जारी होंगे सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम

How to Check HPBOSE Class 10th Results 2022

एक बार HPBOSE कक्षा 10वीं 2022 का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-  hpbose.org पर जाएं
  • फिर ‘HPBOSE Class 10th Result 20222’ लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें
  • अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, अपना रिजल्ट डाउनलोड करें, बाद के लिए एक प्रिंट आउट भी लें।

Read More- एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट कब, क​हां और कैसे करें चेक

बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं में पास होने के लिए सभी छात्रों को कम से कम 33% अंक लाने की आवश्यकता है। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा के लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट और हमारी वेबसाइट पर नजर बनाए रखना चाहिए।