लाइव टीवी

IAS Interview Ke Sawal : केवल 2 का प्रयोग करते हुए 23 कैसे लिखा जा सकता है, जवाब देने पर चयन पक्‍का

Updated Jun 02, 2020 | 20:24 IST

IAS exam interview tricky questions : देश की शीर्ष प्रतियोगी परीक्षा यूपीएससी की होती है और इसमें कई बार ऐसे ट्रिकी प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसे सुनकर आपका माथा चकरा सकता है।  

Loading ...
IAS Interview Ke Sawal
मुख्य बातें
  • कई बार बेतुके लगते हैं सवाल लेकिन जवाब में लगता है द‍िमाग
  • इंटरव्यू पैनल सब्जेक्ट से अलग भी पूछता है प्रश्न
  • ये ट्रिकी प्रश्न बौद्धिक क्षमता को जांचने के लिए पूछे जाते हैं

आईएएस परीक्षा का अंतिम चरण इंटरव्यू होता है और इसमें मौजूद पैनल केवल प्रतियोगियों से उनके विषय से जुड़े प्रश्न ही नहीं करते बल्कि कई बार ऐसे प्रश्न भी करते हैं जो उनके बौद्धिक क्षमता के साथ उनके त्वरित जवाब देने की कला का भी प्रदर्शन कर सकें। कई बार इन ट्रिकी प्रश्न में ही उनके जवाब छुपे होते हैं तो कई बार सावल इतने घुमावदार तरीके से पूछे जाते हैं कि प्रतियोगी उसमे उलझ जाए। इतना ही नहीं कई बार बेहद मजाकिया सवाल ही नहीं मजाकिया जवाब भी प्रतियोगी देते हैं। इस तरह के ट्रिकी प्रश्नों का ये सेशन इंटरव्यू का एक बड़ा भाग माना जाता है।

कई बार आईएएस के इंटरव्यू के दौरान ऐसे ट्रिकी प्रश्न पूछे जा चुके हैं, जिनका जवाब देना प्रतियोगी के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। गर सवाल घुमावदार होते हैं, इस चक्कर में लोग इनके जवाब तुरंत नहीं दे पाते। इस तरह के अजबोगरीब सवाल के जरिये ही प्रतियोगियों के मानसिक सतर्कता, त्वरित एक्शन और स्वभाव की जांच की जाती है।

जानें, प्रतियोगियों से पूछे IAS Interview Ke Sawal और उनके जवाब

सवाल 1:  केवल 2 का प्रयोग करते हुए 23 कैसे लिखा जा सकता है?

जवाब:  22+2/2

सवाल 2: वर्ष और शनिवार में वह क्या चीज है जो एक बार ही आता है?

जवाब: वर्ष और शनिवार में हिन्दी का अक्षर 'व' ही एक बार आता है।

सवाल 3: सोने की उस वस्तु का नाम बताइए, जो सुनार की दुकान में नहीं मिलती?

जवाब: चारपाई। चारपाई सोने के लिए होती है, मगर सुनार की दुकान में नहीं मिलती।

सवाल 4: एक मेज पर, प्लेट में दो सेब हैं और उसे खाने वाले 3 आदमी है तो इसे कैसे खाएंग?

जवाब: इसका जवाब प्रतियोगी ने कुछ इस तरह से दिया कि एक सेब मेज पर है और दो प्लेट में, मतलब तीन सेब हैं। तीनों आदमी एक-एक खा लेंगे।

सवाल 5: रोहन मई में पैदा हुआ, लेकिन उसका जन्म दिन जून में आता है,  ये कैसे संभव है?

जवाब: मई एक जगह का नाम है, जन्म जून में हुआ।

सवाल 6: एक कच्चे अंडे को ठोस सतह पर कैसे छोड़ा जाए कि वह क्रैक ना हो?

जवाब: ठोस सतह अंडे के गिरने से नहीं टूटेगी,  अंडा कैसे भी छोड़ा जा सकता है। टूटेगा तो केवल अंडा।

सवाल 7: 3 लगातार दिनों के नाम बोलिए लेकिन बुधवार, शुक्रवार, रविवार नहीं आना चाहिए?

जवाब: यस्टरडे, टुडे और टुमारो

सवाल 8: इंसान को बिना पैराशूट के प्लेन से बाहर निकाल देते है, लेकिन वो बच जाता है। कैसे?

जवाब: क्योंकि प्लेन उस समय रनवे पर ही था।

सवाल 9: नाग पंचमी का अपोजिट क्या होगा?

जवाब: नाग डू नॉट पंच मी।

सवाल 10: भगवान राम ने पहली दीवाली कहां मनाई थी? 

जवाब: दीवाली राम के बाद शुरू हुई थी।

ये ऐसे प्रश्न हैं जो कई बार बिना लॉजिक के होते हैं और इनके जवाब लॉजिकल होते हैं।