लाइव टीवी

IBPS RRB PO Mains Admit Card 2021: आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेंस के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Updated Sep 10, 2021 | 12:17 IST

IBPS RRB PO Mains Admit Card 2021: आईबीपीएस ने ग्रुप ए की भर्ती के लिए RRB Mains Admit Card 2021 जारी कर दिए हैं। IBPS RRB PO Mains परीक्षा का आयोजन इसी महीने की 25 तारीख को किया जाएगा।

Loading ...
IBPS RRB PO Mains: RRB PO एडमिट कार्ड के लिए यहां क्लिक करें (i-stock)
मुख्य बातें
  • आईबीपीएस ने आरआरबी पीओ मेंस के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
  • उम्मीदवार नीचे डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • 25 सितंबर को होगी परीक्षा, संबंधित अन्य जानकारी के लिए ibps.in पर जाएं।

IBPS RRB PO Mains Admit Card 2021: Institute of Banking Personnel Selection Board (IBPS) ने ग्रुप ए की भर्ती के लिए IBPS RRB Mains Admit Card 2021 जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS RRB PO Pre में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार ही IBPS RRB PO Mains परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। एडमिट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे स्टेप्स फॉलो करें।

वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए 

  1. उम्मीदवार ibps.in पर जाएं।
  2. अब होमपेज पर चल रहे लिंक click here to download your online main exam call letter for CRP-RRBs X Officer Scale -1 पर क्लिक करें।
  3. अब कॉल लेटर वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. नया पेज खुल जाएगा।
  5. अब यहां तीन बॉक्स होंगे, जिसमें पहले में रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर में से कौई एक जानकारी दें
  6. दूसरे बॉक्स में पासवर्ड या जन्म तिथि में से कोई एक जानकारी दें
  7. तीसरे में कैपचा भरें।

Direct Link for IBPS RRB PO Mains Admit Card 2021

इसी महीने होगी IBPS RRB PO Mains परीक्षा - IBPS RRB PO Mains Exam Date

IBPS RRB PO Mains परीक्षा का आयोजन इसी महीने की 25 तारीख को किया जाएगा। यह वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें कंप्यूटर ज्ञान, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा या हिंदी भाषा और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के विषय शामिल होंगे। इस परीक्षा में 200 अंक होंगे, जिसके लिए 2 घंटे का समय निर्धारित होगा।

ध्यान दें, IBPS RRB PO Mains Admit Card 2021 डाउनलोड करने का वि​कल्प केवल 25 सितंबर 2021 तक खुला रहेगा।