लाइव टीवी

CISCE Class 10th Result 2022: जारी हुए ICSE 10वीं के परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Updated Jul 17, 2022 | 17:03 IST

ICSE 10th Results 2022 Released at cisce.org: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन CISCE ने आज ICSE, कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 जारी कर दिए हैं। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

Loading ...
CISCE रिजल्ट 2022 हो गया जारी
मुख्य बातें
  • CISCE बोर्ड ने आज जारी कर दिए ICSE 10वीं के परिणाम।
  • रिजल्ट की डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा कल ही सामने आ गई थी।
  • बोर्ड परीक्षा 2022 मई से जून के महीने में आयोजित की गई थी।

ICSE 10th Results 2022 Released at cisce.org: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन CISCE, ने आज 17 जुलाई 2022 को इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन ICSE, कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 जारी कर दिए हैं। कल 16 जुलाई को ही CISCE ने आधिकारिक घोषणा के जरिए परिणाम की डेट और समय की घोषणा कर दी थी। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट- cisce.org, results.cisce.org पर अपने CISE 10वीं सेमेस्टर 2 परिणाम 2022 चेक कर सकते हैं।

How to Check ICSE 10th Result 2022

CISCE कक्षा 10वीं के सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं- 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटों results.cisce.org या cisce.org पर जाएं।
  • अब अपनी कक्षा चुनें और रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो पर, अपनी आईडी, इंडेक्स नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें
  • ICSE के परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

Read More- सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जल्द, शिक्षा मंत्री ने बुलाई बोर्ड की बैठक

सभी छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी अपने ICSE कक्षा 10वीं के परिणाम चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

छात्र दोबारा चेक करवा सकते हैं अपने पेपर

ICSE कक्षा 10वीं के सभी छात्र 17 जुलाई से 23 जुलाई तक रीचेकिंग मॉड्यूल के तहत अपने पेपर दोबारा चेक करवा सकते हैं। उम्मीदवार जो इस सर्विस का उपयोग करना चाहते हैं, उन्हें प्रति पेपर ₹1000 का भुगतान करना होगा।

CISCE ने भी दो टर्म में आयोजित की भी परीक्षा

CISCE बोर्ड ने इस साल CBSE की तरह ही परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी। आईसीएसई का फाइनल रिजल्ट दोनों सेमेस्टर का रिजल्ट कंपाइल करने के बाद घोषित किया जाएगा। छात्र अपने स्कूलों से ICSE 10वीं की मार्कशीट भी प्राप्त कर सकते हैं। ICSE 10वीं की मार्कशीट तैयार करते समय बोर्ड ने सभी छात्रों के सेमेस्टर 1, सेमेस्टर 2 और प्रोजेक्ट, इंटरनल असेसमेंट मार्क्स में प्राप्त अंकों को कंपाइल किया है।

Read More- आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी की तारीख जारी, यहां देखें जरूरी नोटिस

बता दें कि CISCE सेमेस्टर 2 बोर्ड परीक्षा 2022 मई से जून के महीने में आयोजित की गई थी। एक तरफ जहां कक्षा 10वीं की परीक्षा 20 मई को समाप्त हुई थी, वहीं आईएससी 12वीं के लिए अंतिम परीक्षा 13 जून को आयोजित की गई थी।