लाइव टीवी

ICSE, ISC Result 2022: CISCE 10वीं 12वीं रिजल्ट जल्द cisce.org पर होगा जारी, ऑनलाइन स्कोर करें चेक

Updated Jul 01, 2022 | 23:57 IST

ICSE, ISC Result 2022: एक बार घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपने सीआईएससीई 10वीं, 12वीं सेमेस्टर 2 के परिणाम 2022 को आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देख सकते हैं।

Loading ...
ICSE ISC कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2022
मुख्य बातें
  • ICSE सेमेस्टर 2 परीक्षा 2022 छात्रों के लिए 25 अप्रैल से हुई थी शुरू।
  • आईसीएसई के परिणाम जुलाई महीने में ही होंगे जारी।
  • आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org और cisce.org पर करें चेक।

ICSE, ISC Class 10th and 12th Results 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) जल्द इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ स्कूल एग्जाम (ICSE) कक्षा 10 और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) कक्षा 12 सेमेस्टर 2 के परिणाम 2022 जारी करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आईएससी और आईसीएसई के परिणाम 15 जुलाई तक घोषित होने की उम्मीद है।

ICSE सेमेस्टर 2 परीक्षा 2022 कक्षा 10 के छात्रों के लिए 25 अप्रैल, 2022 को शुरू हुई।
आईसीएसई, आईएससी सेमेस्टर 2 रिजल्ट: सीआईएससीई परिणाम ऑनलाइन जांचने यहां दी गई वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
cisce.org
results.cisce.org

Also Read: RRB Group D exam date 2022: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, यहां देखें एग्‍जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया व अन्‍य डिटेल

आईसीएसई, आईएससी सेमेस्टर 2 रिजल्ट 2022: कैसे जांचें

  1. आधिकारिक वेबसाइट्स results.cisce.org और cisce.org पर जाएं।
  2. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। आईसीएसई / आईएससी रिजल्ट लिंक को चयन करें।
  3. अपनी विशिष्ट आईडी, इंडेक्स नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  4. ICSE, ISC सेमेस्टर 1 के रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  5. आईसीएसई, आईएससी सेमेस्टर 2 परिणाम 2022 डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Also Read: UGC NET Admit Card 2022: इस दिन जारी होंगे यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

CISCE 2023 शैक्षणिक वर्ष के अंत में ICSE कक्षा 10 के साथ-साथ ISC कक्षा 12 के लिए केवल एक परीक्षा आयोजित करेगा। CISCE भी फरवरी और मार्च 2023 के महीनों में वार्षिक परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव करता है। CISCE ने ICSE और ISC परीक्षाओं 2023 के सिलेबस को भी संशोधित किया है।

CISCE के एक बयान में कहा गया है, 'सीआईएससीई की ओर से आईसीएसई और आईएससी दोनों स्तरों पर शैक्षणिक वर्ष 2023 के अंत में केवल एक परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। CISCE ने फरवरी / मार्च 2023 के महीनों में उक्त परीक्षाओं को अस्थाई रूप से आयोजित करने का प्रस्ताव किया है।'