लाइव टीवी

IGNOU TEE Admit Card 2021: इग्नू ने जारी किया June term-end (TEE) 2021 के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Updated Sep 14, 2021 | 18:31 IST

IGNOU June TEE Admit Card 2021: Indira Gandhi National Open University ने 14 सितंबर, 2021 को June term-end (TEE) 2021 के लिए ignou.ac.in पर एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। 27 सितंबर को होगी परीक्षा

Loading ...
IGNOU Admit Card 2021: TEE 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी (i-stock)
मुख्य बातें
  • इग्नू ने June term-end (TEE) 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
  • उम्मीदवार ignou.ac.in से या नीचे डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • June term-end (TEE) 2021 परीक्षा 27 सितंबर से शुरू होगी।

IGNOU June TEE Admit Card 2021: Indira Gandhi National Open University ने 14 सितंबर, 2021 को June term-end (TEE) 2021 के लिए एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे ignou.ac.in से IGNOU June TEE Admit Card 2021 डाउनलोड कर सकते हैं।

27 सितंबर से होगी परीक्षा

June term-end (TEE) 2021 परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर से 6 अक्टूबर, 2021 तक किया जाएगा। IGNOU June term-end (TEE) 2021 परीक्षा इससे पहले 3 अगस्त, 2021 से शुरू होने वाली थी और 9 सितंबर तक चलती। एडमिट कार्ड भी 29 जुलाई को जारी किया गया था। हालांकि, COVID-19 महामारी के कारण परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था, अब परीक्षा 27 सितंबर से शुरू होगी।

How To Download IGNOU June TEE Hall Ticket

  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, IGNOU June TEE Admit Card 2021 नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  3. उम्मीदवार नामांकन संख्या दर्ज करें और कार्यक्रम का चयन करें।
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद, स्क्रीन पर IGNOU June term-end (TEE) प्रदर्शित होगा।
  6. हॉल टिकट में उल्लिखित विवरणों को क्रॉस-चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
  7. इसका प्रिंटआउट ले लें।

Direct link to download IGNOU June TEE Admit Card 2021

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जानी है। पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से आयोजित की जानी है। वस्तुनिष्ठ प्रकार के उत्तरों को चिह्नित करने के लिए ओएमआर शीट प्रदान की जाएगी।

Sarkari Naukri के साथ साथ लेटेस्ट एडमिट कार्ड, आंसर-की और रिजल्ट के लिए यहां देखें Sarkari Naukri Live

RRB NTPC aur RRB group d से जुड़े सभी अपडेट के लिए यहां देखें RRB NTPC/RRB group d