लाइव टीवी

Indian Bank Recruitment 2022: इंडियन बैंक में इस पद पर निकली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

Updated Feb 26, 2022 | 16:54 IST

Bank Recruitment 2022: इंडियन बैंक में आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके लिए आवेदन भी शुरू हो चुके हैं।

Loading ...
इंडियन बैंक की भर्ती के लिए करें आवेदन
मुख्य बातें
  • इंडियन बैंक में 26 साल से कम आयु वर्ग के लिए निकली भर्ती।
  • आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जारी हुआ भर्ती का नोटिफिकेशन।
  • आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, यहां से जानिए विवरण।

Indian Bank Bharti 2022: इंडियन बैंक की ओर से सिक्योरिटी गार्ड पद पर भर्ती को लेकर आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर एक नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के लिए सभी इच्छुक उम्मीदवार 9 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी में सामने आए इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी से शुरू हो गई है।

इंडियन बैंक के इस भर्ती अभियान की मदद से इंडियन बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के कुल मिलाकर 202 खाली पदों पर भर्ती होनी है और इन पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और लैंग्वेज टेस्ट की मदद से किया जाना है।

Also Read: NVS admit card 2022: गैर-शिक्षण पदों के लिए नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड जारी, चेक करें navodaya.gov.in डायरेक्ट लिंक

इंडियन बैंक वैकेंसी के लिए ऐसे करें आवेदन:
आधिकारिक वेबसाइट पर आए नोटिफिकेशन के अनुसार सभी योग्य उम्मीदवार Indian Bank Security Guard Recruitment 2022 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in की मदद से 9 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन पद पर भर्ती को लेकर आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी से शुरू हो चुकी है।

इंडियन बैंक भर्ती के लिए जरूरी योग्यता:
बैंक के इन पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास हो। इसके अलावा उम्मीदवार भारतीय सेना / नौसेना / वायु सेना का भूतपूर्व सैनिक होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 26 साल से अधिक नहीं हो।

Also Read: CTET Result 2021: सीटेट रिजल्‍ट जल्‍द होगा जारी, यहां पाएं स्‍कोरकार्ड, मार्कशीट, पासिंग मार्क्‍स समेत ये जरूरी जानकारी

इंडियन बैंक और अन्य बैंक भी समय समय पर अलग अलग पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करते रहते हैं इसके लिए आप हमारे साथ लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें या फिर आधिकारिक वेबसाइट्स को भी चेक करते रहें।