लाइव टीवी

JAC 12th Arts, Commerce Result 2022: झारखंड बोर्ड आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट, SMS और DigiLocker पर ऐसे करें चेक

Updated Jun 30, 2022 | 15:24 IST

JAC 12th Arts, Commerce Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, JAC ने कक्षा 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट आज जारी हो जाएगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

Loading ...
झारखंड बोर्ड का रिजल्ट 2022
मुख्य बातें
  • झारखंड बोर्ड की कक्षा 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स के परिणाम आज जारी होंगे।
  • परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 33% अंक लाने जरूरी हैं।
  • JAC बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी।

JAC 12th Arts, Commerce Result 2022 List of Websites to check: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, JAC कक्षा 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट आज 30 जून, 2022 को जारी करने जा रहा है। झारखंड बोर्ड आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज 2.30 जारी कर देगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद झारखंड बोर्ड के कक्षा 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में उपस्थित छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

सभी छात्र कृपया ध्यान दें कि आप आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ छात्र SMS और DigiLocker के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं जिसके बारे में नीचे इस आर्टिकल में बताया गया है। 

JAC 12th Result websites - इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट 

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।  

  • Jacresults.com
  • jac.nic.in 
  • jac.jharkhand.gov.in
  • Jharresults.nic.in

How to Check JAC Arts and Commerce Result 2022 Through SMS 

भारी ट्रैफिक के कारण झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो सकती है ऐसी स्थिति में सभी छात्र SMS के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एसएमएस के माध्यम से परिणाम प्राप्त करने के लिए - टाइप -  RESULT JAC12 Roll Code Roll number और इसे 56263 पर भेजें। छात्रों को जेएसी झारखंड बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2022 उनके फोन नंबरों पर एक टेक्स्ट मैसेज के रूप में प्राप्त हो जाएगा। 

Read More- जारी होने वाला है झारखंड कॉमर्स व आर्ट्स के नतीजे, यहां से करें चेक

How to Check JAC Arts and Commerce Result 2022 Through DigiLocker 

JAC कक्षा 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स के परिणाम 2022 जारी होने के बाद, छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर डिजिलॉकर के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले डिजिलॉकर वेबसाइट पर जाएं या डिजिलॉकर एप्लिकेशन खोलें।
  • पहली बार उपयोग करने वालों को साइन अप करना होगा जबकि पहले से पंजीकृत छात्र अपनी पासवर्ड का उपयोग करके सीधे लॉगिन कर सकते हैं।
  • डैशबोर्ड पर, इम्पोर्ट दस्तावेजों पर क्लिक करें और यह एक नया पेज दिखाएगा।
  • चयन सूची से झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची चुनें।
  • फिर 2022 को परीक्षा वर्ष के रूप में चुनें। पूछे गए अनुसार रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • इसे जमा करें और JAC बोर्ड 12वीं परिणाम 2022 की आर्ट्स और कॉमर्स मार्कशीट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मार्कशीट दिखाई देगी, इसे डाउनलोड कर लें।

Read More- यहां से चेक करें झारखंड 12वीं आर्ट्स के रिजल्ट, यह है अपडेट

झारखंड बोर्ड के कक्षा 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल, 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 6 फरवरी से 27 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गई थीं।