लाइव टीवी

JAC 10th, 12th Result 2022 Date: घोषित होने जा रहे झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Updated Jun 15, 2022 | 12:02 IST

JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022 Date (झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा): झारखंड अकेडमिक काउंसिल (JAC) आज यानी 15 जून 2022 को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद परीक्षा परिणाम JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Loading ...
यहां चेक कर सकेंगे झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट।
मुख्य बातें
  • आज यानी 15 जून 2022 को झारखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी हो सकता है।
  • राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो करेंगे रिजल्ट की घोषणा।
  • रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक लिंक पर करवा दिया जाएगा उपलब्ध।

JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022 Date (झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा): झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। झारखंड अकेडमिक काउंसिल (JAC) आज यानी 15 जून 2022 को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि बीते मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के बैठक के बाद, आज रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कयास लगाया जा रहा है कि राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इसके तुरंत बाद परीक्षा परिणाम JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022 LIVE: झारखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 से जुड़ी जरूरी जानकारी

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड पहले इंटरमीडिएट यानी 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा, वहीं कुछ सूत्रों का कहना है कि 10वीं 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी हो सकता है। बोर्ड ने इससे संबंधित अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। बता दें इस बार झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें 6 लाख 80 हजार 446 छात्रों ने हिस्सा लिया था। साथ ही प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 1256 सेंटर्स बनाए गए थे तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर दो परीक्षा निरीक्षक के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to Check JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022

- स्टूडेंट्स झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर 10th 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

- हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर अनंतिम अंकपत्र डाउनलोड करें या फिर प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

कोरोना वायरस के चलते झारखंड बोर्ड ने पिछले साल 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी। लेकिन इस बार बोर्ड ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए हर बार की तरह ऑफलाइन मोड पर परीक्षा आयोजित की थी। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज शाम तक रिजल्ट की घोषणा कर सकता है।

इन प्रश्नों में मिलेंगे पूरे अंक

झारखंड बोर्ड ने 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले एग्जाम पैटर्न में काफी बदलाव किया था तथा सिलेबस में कटौती की थी। लेकिन इसके बावजूद परीक्षा में सिलेबस से बाहर प्रश्न पूछे गए थे। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ऐसे प्रश्नों में छात्रों को पूरे अंक मिलेंगे।