लाइव टीवी

JEE Main 2022 Admit Card: कब जारी होगा जेईई मेन 2022 का एडमिट कार्ड, देंखे ताजा अपडेट

Updated Jun 17, 2022 | 16:53 IST

JEE Main 2022 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही जेईई मेन 2022 सत्र-1 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद सभी उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट-jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे

Loading ...
जेईई मेन 2022 का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी हो सकता है।
मुख्य बातें
  • एनटीए जल्द ही जेईई मेन की सत्र-1 परीक्षा 2022 (JEE Main Admit Card 2022) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।
  • उम्मीद जताई जा रही है कि एनटीए आज एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।
  • सभी उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

JEE Main 2022 Admit Card Release Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही (JEE Main Admit Card 2022) जेईई मेन 2022 की सत्र 1 परीक्षा के लिए ए़़डमिट कार्ड जारी कर सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि एनटीए 15 जून, 2022 को एडमिट कार्ड जारी कर देगा। उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि अभी तक एनटीए ने एडमिट कार्ड जारी करने की डेट से संबंधित कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। एक बार जारी एडमिट कार्ड होने के बाद, जेईई मेन 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले छात्र  सत्र 1 की परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

How to Download JEE Main 2022 Admit Card

एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद सभी उम्मीदवार निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं- 

  • सबसे पहले जेईई की आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  • इसके बाद सत्र 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें जो जल्द ही सक्रिय हो जाएगा। 
  • नए खुले टैब में, अपना जेईई मेन 2022 पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें
  • अपने अकाउंट में लॉग इन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

Read More - UP: आईटीआई में बेहतर प्लेसमेंट के लिए गठित होगा टीसीपी सेल

बता दें कि एनटीए 20 से 29 जून, 2022 तक जेईई मेन 2022 सत्र 1 परीक्षा आयोजित करने वाला है। इससे पहले परीक्षा 21, 24, 25, 29 अप्रैल और 1, 4 मई 2022 की तारीखों के लिए निर्धारित की गई थी। जेईई मेन्स 2022 के एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, तिथि, समय और उम्मीदवारों का व्यक्तिगत विवरण होगा। उम्मीदवार कृपया ध्यान दें, आपको जेईई मेन्स 2022 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी है। एनटीए इस साल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चार बार जेईई मेन्स परीक्षा आयोजित करेगा।

जेईई मेन 2022 सत्र 1 आधिकारिक सूचना

जेईई (मेन) - 2022 से संबंधित किसी भी प्रकार की मुश्किल के समाधान व स्पष्टीकरण के लिए, सभी उम्मीदवार 011- 40759000/011-69227700 पर भी संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।