लाइव टीवी

JEE Main 2022: जेईई मेन सेशन 1 रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम मौका, jeemain.nta.nic.in पर करें आवेदन

Updated Apr 24, 2022 | 18:47 IST

JEE Main 2022: संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2022 सेशन-1 के लिए रजिस्ट्रेशन समाप्त होने जा रहा है। आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अप्लाई करें।

Loading ...
जेईई मेन्स 2022
मुख्य बातें
  • जेईई मेन परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम अवसर।
  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in की मदद से कर सकते हैं अप्लाई।
  • जेईई मेन परीक्षा स्थगित किए जाने के बाद 18 अप्रैल को फिर खुली थी आवेदन विंडो।

JEE Main 2022 Application Last Chance: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2022 के पहले सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार 25 अप्रैल को खत्म होने जा रहे हैं। जो भी उम्मीदवार अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वह जेईई मेन 2022 सेशन 1 आवेदन पत्र भरने के लिए jeemain.nta.nic.in पर जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया है। जेईई मेन का पहला सेशन अब 20 जून, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29, 2022 को होगा।

जेईई मेन परीक्षा स्थगित किए जाने के बाद 18 अप्रैल को आवेदन विंडो एक बार फिर से खोल दी गई थी। जेईई मेन 2022 के लिए आवेदन वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक भी यहां देख सकते हैं।

Also Read: PNB SO Recruitment 2022: पंजाब नेशनल बैंक स्पेशलिस्ट अफसर पद भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और विवरण

जेईई मेन 2022 के लिए कैसे करें आवेदन:

  1. एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर जेईई मेन 2022 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन विवरण पाने के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
  4. इसके बाद अकाउंट में 'लॉग इन' करें और आवेदन पत्र भरें।
  5. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन फीस का भुगतान करें।
  6. कंफर्मेशन पेज सब्मिट करें और डाउनलोड करें।
  7. आगे की जरूरत के लिए पेज की हार्ड कॉपी सेव कर लें।

Also Read: UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड मूल्‍यांकन प्रक्रिया शुरू, अच्‍छी हैंडराइटिंग पर मिलेगा अतिरिक्‍त अंक, जानिए रिजल्‍ट पर अपडेट

जेईई मेन का आयोजन एनआईटी यानी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) में एडमिशन के लिए किया जाता है। जेईई मेन्स में क्वालिफिकेशन प्राप्त करने वाले टॉप 2.5 लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस के लिए उपस्थित हो सकते हैं, जो आईआईटी एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है।